फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly breaks the silence over the cancellation of the fifth Test

ENG vs IND: मैनचेस्टर टेस्ट के रद्द होने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम चाहते हैं कि सीरीज पूरी हो

Mon, 13 Sep 2021 05:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Sep 2021 05:52 PM IST
सार

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि वो चाहते हैं कि दोनों टीमों के बीच यह सीरीज पूरी हो।

विज्ञापन
Sourav Ganguly breaks the silence over the cancellation of the fifth Test
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच के रद्द होने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि वो चाहते हैं कि दोनों टीमों के बीच यह सीरीज पूरी हो। गांगुली ने एक विशेष साक्षात्कार में कहा, 'हम चाहते हैं कि श्रृंखला पूरी हो जाए क्योंकि 2007 के बाद से यह हमारी पहली सीरीज जीत (इंग्लैंड में) होगी।' उन्होंने साफ कहा, 'बीसीसीआई का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट जबरदस्त प्रारूप है और हम किसी भी चीज के लिए इससे समझौता नहीं करेंगे।'

विज्ञापन


वहीं, बीसीसीआई अध्यक्ष ने इस बात से इनकार किया कि जो टेस्ट अलग से खेला जाएगा वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं होगा। इससे पहले इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टॉम हैरिसन ने कहा था कि रद्द किया गया टेस्ट मैच रिशेड्यूल होने पर सीरीज का हिस्सा नहीं होगा। बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आईसीसी को पत्र लिखकर रद्द किए गए मैच के नतीजे पर विवाद समाधान समिति (डीआरसी) के फैसले की मांग की है। हालांकि, आईसीसी ने अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 
विज्ञापन


बाद में जो टेस्ट मैच खेला जाएगा वह श्रृखंला का पांचवां मैच होगा
गांगुली से यह पूछे जाने पर कि क्या बीसीसीआई ने अगले साल जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान टेस्ट के बदले में दो अतिरिक्त टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की पेशकश की है, उन्होंने कहा, 'हम अतिरिक्त वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के लिये तैयार हैं और यह मुद्दा नहीं है।' उन्होंने कहा, 'बस इतना है कि बाद में जो टेस्ट मैच खेला जाएगा वह श्रृंखला का पांचवां मैच होगा।' गांगुली ने कहा, 'पिछले 18 महीनों में कोरोना के कारण श्रृंखलाएं रद्द करने को प्राथमिकता दी गई। बीसीसीआई ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी घरेलू श्रृंखला रद्द कर दी थी, जिससे हमें चार से पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने खेलने से कर दिया था इनकार

इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि आईपीएल की वजह से नहीं बल्कि कोरोना चिंताओं के कारण भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टेस्ट मैच खेलने से मना किया। गांगुली ने कहा कि खिलाड़ियों ने खेलने से मना किया लेकिन आप उन्हें दोष नहीं दे सकते। उन्होंने साथ ही कहा इस फैसले के पीछे आईपीएल की कोई भूमिका नहीं है। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाला पांचवां टेस्ट भारतीय टीम के फिजियो योगेश परमार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण रद्द कर दिया गया था। गांगुली ने आगे कहा, 'फिजियो योगेश परमार खिलाड़ियों के नजदीक थे। वे लगातार उनके साथ काम कर रहे थे। जब खिलाड़ियों को मालूम हुआ कि वे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, तो वे बुरी तरह परेशान हो गए थे। बायो बबल में रहना आसान नहीं है। आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। 
 

22 सितंबर को ब्रिटेन जाएंगे गांगुली, मैच के रिशेड्यूल पर होगी चर्चा

बता दें कि सौरव गांगुली 22 सितंबर को इंग्लैंड के क्रिकेट प्रतिनिधियों के साथ मैनचेस्टर टेस्ट के रिशेड्यूल पर चर्चा करने के लिए यूनाइटेड किंगडम की यात्रा करेंगे। मैच रद्द होने के बाद बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा था, 'बीसीसीआई ने ईसीबी के साथ संयुक्त रूप से भारत के इंग्लैंड दौरे में मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच को रद्द करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने ईसीबी को रद्द किए गए टेस्ट मैच के पुनर्निर्धारण की पेशकश की है। दोनों बोर्ड इस टेस्ट मैच को फिर से शेड्यूल करने के लिए एक विंडो खोजने की दिशा में काम करेंगे।' बोर्ड ने बयान में आगे कहा, 'बीसीसीआई ने हमेशा कहा है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और भलाई सर्वोपरि है। इससे हम समझौता नहीं करेंगे। बीसीसीआई, ईसीबी को इस कठिन समय में सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता है। एक रोमांचक सीरीज को पूरा नहीं कर पाने के लिए हम प्रशंसकों से माफी मांगना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed