{"_id":"68aaf5857ac8b5ff73061450","slug":"sourav-ganguly-appointed-head-coach-of-pretoria-capitals-ahead-of-the-new-season-of-sa20-league-2025-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sourav Ganguly Coach: नई पारी के लिए तैयार दादा! इस टीम के मुख्य कोच बने, दिसंबर में शुरू करेंगे अभियान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sourav Ganguly Coach: नई पारी के लिए तैयार दादा! इस टीम के मुख्य कोच बने, दिसंबर में शुरू करेंगे अभियान
Sun, 24 Aug 2025 04:50 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 24 Aug 2025 04:50 PM IST
सार
गांगुली का किसी भी पेशेवर क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में यह पहला कार्यकाल होगा। बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके गांगुली, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट की जगह मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को एसए20 लीग के नए सत्र से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया पर उनकी नियुक्ति की पुष्टि की। टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि सौरव गांगुली हमारे नए मुख्य कोच हैं।' गांगुली का किसी भी पेशेवर क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में यह पहला कार्यकाल होगा। बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके गांगुली, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट की जगह मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
नए सफर के लिए तैयार गांगुली
इस जिम्मेदारी से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के टीम डायरेक्टर थे, लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया। पिछले साल गांगुली को जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया था। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि भविष्य में भारतीय टीम के कोच बनने के लिए वे तैयार हैं। गांगुली ने कहा, 'मैंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। खेलने के बाद पहले सीएबी का अध्यक्ष बना, फिर बोर्ड का अध्यक्ष बना। कभी समय ही नहीं मिला। लेकिन देखते हैं भविष्य क्या लेकर आता है। मैं अभी केवल 50 साल का हूं और इसके लिए तैयार हूं। आगे देखते हैं यह कहाँ तक जाता है।' फिलहाल उनके सामने सबसे पहला काम एसए20 नीलामी है और इसके जरिए टीम की किस्मत बदलना होगा। पिछली बार कैपिटल्स ने 10 में से सिर्फ दो मैच जीते थे और छह टीमों की लीग में पांचवें स्थान पर रहे थे।