{"_id":"56e941184f1c1bda5a8b468d","slug":"soumya-sarkar-took-a-wonderful-catch","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाजवाब कैच ने ईडन गार्डंस की महफिल लूट ली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लाजवाब कैच ने ईडन गार्डंस की महफिल लूट ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Mar 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप लीग मैच के दौरान बांग्लादेशी क्रिकेटर सौम्य सरकार के बाउंड्री पर पकड़े एक लाजवाब कैच ने पूरे मैच की महफिल ही लूट ली।
विज्ञापन
पूरा घटनाक्रम 17वें ओवर का है। फिरकी गेंदबाज अराफत सन्नी के चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर यह कारनामा हुआ। पहली दो गेंद पर एक-एक रन निकला। तीसरी गेंद पर मोहम्मद हफीज ने चौका जड़ा।
विज्ञापन
चौथी गेंद पर छक्के की ख्वाहिश लिए हफीज ने बड़ा हिट किया। गेंद बल्ले को हिट करते हुए बाउंड्री को पार करने ही वाली थी कि फिल्ड पर खड़े सौम्य सरकार ने ठीक बाउंड्री पर ही गेंद को लपक लिया।
विज्ञापन
पहले उन्होंने गेंद को पकड़ा लेकिन बाउंड्री के पार अपना पैर जाते महसूस कर उन्होंने गेंद उछाल ली। जब तक गेंद हवा में थी, बाउंड्री के अंदर आए और फिर वहीं से गेंद को दोबारा लपका।
इस शानदार कैच को देख बांग्लादेशी दर्शकों के चेहरे खिल गए। हालांकि पाक प्रशंसकों ने भी लाजवाब कैच को सराहा।