{"_id":"65a4fc5dead044a016049098","slug":"social-media-reaction-on-sachin-tendulkar-and-daughter-sara-tendulkar-deepfake-video-thanks-for-clarification-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sachin Deepfake: बेटी सारा के साथ सचिन का फेक वीडियो देखकर हैरान हुए फैंस, लिखा- अच्छा है आपने स्पष्ट कर दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sachin Deepfake: बेटी सारा के साथ सचिन का फेक वीडियो देखकर हैरान हुए फैंस, लिखा- अच्छा है आपने स्पष्ट कर दिया
Mon, 15 Jan 2024 03:05 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:05 PM IST
सार
सचिन का वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने तकनीक के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर की है। कई लोगों ने कहा कि वायरल वीडियो को वह असली समझ बैठे थे।
विज्ञापन
सचिन-सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का डीपफेक वीडियो वायरल होने पर फैंस ने चिंता जाहिर की है। कई फैंस तकनीक के गलत इस्तेमाल को लेकर परेशान हैं तो कई लोगों ने सचिन का ट्वीट पढ़े बिना ही बेटिंग एप के प्रचार के लिए उन्हें कोसना भी शुरू कर दिया। वहीं, कुछ फैंस इस वीडियो को असली समझ बैठे थे। जब सच्चाई उनके सामने आई तो वह हैरान रह गए। कमेंट में फैंस ने कहा कि असली और नकली वीडियो की पहचान करना मुश्किल है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
सचिन तेंदुलकर का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह गेमिंग ऐप का प्रचार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में न केवल सचिन को ऐप की वकालत करते हुए दिखाया गया है, बल्कि यह भी झूठा दावा किया गया है कि उनकी बेटी सारा उस ऐप से वित्तीय लाभ उठा रही हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद सचिन ने खुद इस वीडियो को पोस्ट किया और बताया की यह गलत वीडियो है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से कहा कि ऐसे वीडियो देखते ही उन्हें रिपोर्ट करें।
सचिन के एक फैन ने कमेंट में उनका दूसरा डीपफेक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह उदास होकर बैठे हुए हैं।
सचिन ने डीपफेक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ये वीडियो फर्जी हैं। तकनीक के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग को देखना परेशान करने वाला है। सभी से अनुरोध करता हूं कि वे बड़ी संख्या में इस वीडियो, विज्ञापन और ऐप की रिपोर्ट करें। सोशल मीडिया मंचों को शिकायतों के प्रति सतर्क और उत्तरदायी होने की आवश्यकता है। गलत सूचना और डीपफेक के प्रसार को रोकने के लिए उनकी ओर से त्वरित कार्रवाई महत्वपूर्ण है।
सचिन की पोस्ट पर फैंस ने अल-अलग प्रतिक्रिया दी। कई फैंस ने कहा कि सचिन को उस एप के मालिक के खिलाफ केस करना चाहिए और उसे सबक सिखाना चाहिए। वहीं, कई लोगों ने तकनीक के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
These videos are fake. It is disturbing to see rampant misuse of technology. Request everyone to report videos, ads & apps like these in large numbers.
विज्ञापन
Social Media platforms need to be alert and responsive to complaints. Swift action from their end is crucial to stopping the… pic.twitter.com/4MwXthxSOM— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 15, 2024
विज्ञापन
क्या है मामला?
सचिन तेंदुलकर का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह गेमिंग ऐप का प्रचार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में न केवल सचिन को ऐप की वकालत करते हुए दिखाया गया है, बल्कि यह भी झूठा दावा किया गया है कि उनकी बेटी सारा उस ऐप से वित्तीय लाभ उठा रही हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद सचिन ने खुद इस वीडियो को पोस्ट किया और बताया की यह गलत वीडियो है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से कहा कि ऐसे वीडियो देखते ही उन्हें रिपोर्ट करें।
I also wanted to ask you for this video.. you should file a case against this application owner.. disgusting and disturbing advertisement.m
— Satya Prakash (@Satya_Prakash08) January 15, 2024
सचिन के एक फैन ने कमेंट में उनका दूसरा डीपफेक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह उदास होकर बैठे हुए हैं।
AI is really dangerous😭😭 pic.twitter.com/OD9gJxvK3P
— Prayag (@theprayagtiwari) January 15, 2024
सचिन ने डीपफेक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ये वीडियो फर्जी हैं। तकनीक के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग को देखना परेशान करने वाला है। सभी से अनुरोध करता हूं कि वे बड़ी संख्या में इस वीडियो, विज्ञापन और ऐप की रिपोर्ट करें। सोशल मीडिया मंचों को शिकायतों के प्रति सतर्क और उत्तरदायी होने की आवश्यकता है। गलत सूचना और डीपफेक के प्रसार को रोकने के लिए उनकी ओर से त्वरित कार्रवाई महत्वपूर्ण है।
आपसे यह उम्मीद नहीं थी
— Ramu Ram Bajiya 🇮🇳 (@RamuChoudhary07) January 15, 2024
सचिन की पोस्ट पर फैंस ने अल-अलग प्रतिक्रिया दी। कई फैंस ने कहा कि सचिन को उस एप के मालिक के खिलाफ केस करना चाहिए और उसे सबक सिखाना चाहिए। वहीं, कई लोगों ने तकनीक के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर की।
Sir, you should file a case against them for misleading people and teach them a lesson.
— 𝗔𝗿𝗶𝗯𝗹𝗮𝘇𝗲𝕏 🇮🇳 (@ariblazeog) January 15, 2024