फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Social Media Reaction after Team India Victory in ODI WC 2023 Semi final PM Modi Congratulates Mohammed Shami

IND vs NZ: भारत के फाइनल में पहुंचने पर खुशी से गदगद हुए पीएम मोदी, शमी के लिए बोले- आपको पीढ़ियां याद रखेंगी

Wed, 15 Nov 2023 11:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 11:37 PM IST
सार

वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर पूरा देश जश्न में झूम उठा और सभी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की तारीफ की। पीएम मोदी ने भी पूरी टीम और खासतौर पर शमी की सराहना की। 

विज्ञापन
Social Media Reaction after Team India Victory in ODI WC 2023 Semi final PM Modi Congratulates Mohammed Shami
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत 20 साल बाद वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया। भारत की इस जीत के बाद सभी देशवासी जश्न में डूब गए। पीएम मोदी से लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह तक सभी ने भारतीय टीम की दिल खोलकर तारीफ की।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा "टीम इंडिया को बधाई! भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया। शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए मैच पक्का कर दिया। फाइनल के लिए शुभकामनाएं!
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पीएम मोदी ने मोहम्मद शमी को बधाई देते हुए लिखा "आज का सेमीफाइनल मोहम्मद शमी के शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की वजह से और भी खास हो गया है। इस मैच में शमी के प्रदर्शन को विश्व कप के माध्यम से क्रिकेट प्रेमियों द्वारा आने वाली पीढ़ियों तक इसे याद रखा जाएगा। अच्छा खेले शमी!"

  मैच में क्या हुआ?
भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 पर सिमट गई और मैच 70 रन से हार गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 117 रन विराट कोहली ने बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन का योगदान दिया। कप्तान रोहित ने 47 और लोकेश राहुल ने नाबाद 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 134 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने 69 रन की पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन का योगदान दिया। दोनों कीवी ओपनर कॉन्वे और रचिन 13 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सात विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed