फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti Mandhana watched Manchester United vs Arsenal match at Old Trafford dream of seeing Ronaldo came true

Smriti Mandhana: मैनचेस्टर यूनाइटेड-आर्सेनल का मैच देखने पहुंचीं स्मृति मंधाना, रोनाल्डो को लेकर कही बड़ी बात

Thu, 08 Sep 2022 04:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: रोहित राज Updated Thu, 08 Sep 2022 04:05 PM IST
सार

मंधाना इन दिनों इंग्लैंड में हैं। वह राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से खेलने के बाद 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में शामिल हुईं। वह  सदर्न ब्रेव की टीम की ओर से खेलीं। उनकी टीम फाइनल में ओवल इनविजिवल से तीन सितंबर को हार गई थी।

विज्ञापन
Smriti Mandhana watched Manchester United vs Arsenal match at Old Trafford dream of seeing Ronaldo came true
स्मृति मंधाना और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की स्टार महिला ओपनर स्मृति मंधाना इंग्लैंड में मैनचेस्टर यूनाइटेड और आर्सेनल के बीच फुटबॉल मैच को देखने गई थीं। इसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। ओल्ड ट्रैफर्ड में रविवार (चार सितंबर) को यूनाइटेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्सेनल को 3-1 से हरा दिया। मंधाना ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह यूनाइटेड के गोल पर झूमती हुई नजर आईं।
विज्ञापन


मंधाना इन दिनों इंग्लैंड में हैं। वह राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से खेलने के बाद 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में शामिल हुईं। वह  सदर्न ब्रेव की टीम की ओर से खेलीं। उनकी टीम फाइनल में ओवल इनविजिवल से तीन सितंबर को हार गई थी। इसके अगले दिन मंधाना मैनचेस्टर यूनाइटेड का मैच देखने गई थीं।
विज्ञापन


मंधाना ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''ओल्ड ट्रैफर्ड में एक ड्रीम मैच का अनुभव किया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो को खेलते देखा। यह मेरा सपना था।'' रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में एक हैं। उन्हें खेलते देखने का सपना सभी फुटबॉल प्रेमियों को रहता है। हालांकि, मंधाना जिस मैच को देखने गईं उसमें रोनाल्डो एक भी गोल नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Smriti Mandhana (@smriti_mandhana)



भारतीय महिला टीम इंग्लैंड में तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 10 सितंबर और वनडे सीरीज की शुरुआत 18 सितंबर को होगी। मंधाना को वनडे और टी20 टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।


इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, जेमिमा रोड्रिग्ज, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, राधा यादव, सबबिनेनी मेघना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, दयालन हेमलता, सिमरन दिल बहादुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), के.पी. नवगिरे।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, सबबिनेनी मेघना, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, दयालन हेमलता, सिमरन दिल बहादुर, झूलन गोस्वामी, जेमिमा रोड्रिग्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed