{"_id":"6156e7598ebc3e6291040384","slug":"smriti-mandhana-told-that-she-was-carrieng-pink-ball-with-herself-from-last-3-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: तीन महीने से किट बैग में गुलाबी गेंद लेकर चल रही थीं स्मृति, फिर बिना प्रैक्टिस के ही जड़ दिया शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: तीन महीने से किट बैग में गुलाबी गेंद लेकर चल रही थीं स्मृति, फिर बिना प्रैक्टिस के ही जड़ दिया शतक
Fri, 01 Oct 2021 04:22 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसलैंड
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 01 Oct 2021 04:22 PM IST
सार
स्मृति मंधाना ने शतक लगाने से पहले बताया था कि वो पिछले तीन महीने से गुलाबी गेंद अपने साथ लेकर चल रही थीं। हालांकि उन्हें प्रैक्टिस का मौका नहीं मिला था, लेकिन पहले ही मैच में उन्होंने 127 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली है।
विज्ञापन
गुलाबी गेंद के साथ शॉट खेलतीं स्मृति।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने पहले ही डे-नाइट टेस्ट मैच में 127 रन की पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए। यह उनका पहला टेस्ट शतक है। यह शतक लगाने से पहले उन्होंने बताया था कि पिछले तीन महीने से वो अपने साथ एक गुलाबी गेंद लेकर चल रही थीं। उन्होंने जब यह गेंद मंगवाई थी तब वो 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट खेल रहीं थीं। उन्हें उम्मीद थी कि टूर्नामेंट के दौरान कभी न कभी उन्हें इस गेंद के साथ प्रैक्टिस करने का समय मिलेगा। हालांकि स्मृति को इस गेंद के साथ प्रैक्टिस करने का समय नहीं मिला, पर उन्होंने बिना प्रैक्टिस के ही गुलाबी गेंद से खेले गए पहले मैच में शतक जड़ दिया।
भारतीय टीम के पहले डे-नाइट टेस्ट में ओपनिंग करने वाली स्मृति ने पहले दिन बेहतरीन अर्धशतक लगाया था। वो अपने शतक के काफी करीब पहुंच गई थी, लेकिन बारिश के कारण वो अपने पहले टेस्ट शतक से दूर रह गईं। दूसरे दिन खेल की शुरुआत हुई और कुछ समय बाद ही मंधाना ने अपना पहला टेस्ट शतक पूरा कर लिया और एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन
भारतीय टीम के पहले डे-नाइट टेस्ट में ओपनिंग करने वाली स्मृति ने पहले दिन बेहतरीन अर्धशतक लगाया था। वो अपने शतक के काफी करीब पहुंच गई थी, लेकिन बारिश के कारण वो अपने पहले टेस्ट शतक से दूर रह गईं। दूसरे दिन खेल की शुरुआत हुई और कुछ समय बाद ही मंधाना ने अपना पहला टेस्ट शतक पूरा कर लिया और एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन
गेंद को समझना चाह रही थीं स्मृति
स्मृति ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा "गुलाबी गेंद के साथ हमने सिर्फ दो सेशन ही प्रैक्टिस की। मैं द हंड्रेड खेलकर आ रही थी इसलिए मुझे गुलाबी गेंद के साथ खेलने का ज्यादा समय नहीं मिला। हालांकि इस टूर्नामेंट के दौरान मैंने गुलाबी कूकाबूरा गेंद मंगा ली थी। क्योंकि मुझे पता था कि हमें जल्द ही गुलाबी गेंद से मैच खेलना है और प्रैक्टिस का ज्यादा समय नहीं मिलेगा। मैं गेंद की तरफ देखती थी और उसे समझने की कोशिश करती थी। हालांकि मैंने इसके साथ ज्यादा प्रैक्टिस नहीं की। मुझे लगा था कि समय मिलेगा तो इसके साथ थोड़ी प्रैक्टिस करूंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।"
मैंने कुछ प्लान नहीं किया था
स्मृति ने बताया कि उन्होंने कुछ भी प्लान नहीं किया था। वो गेंद को उसकी मेरिट पर खेलने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने कहा "मैं चाहती थी कि मैं स्कोरकार्ड की तरफ न देखूं। मैं साधारण तरीके से अपनी पारी को आगे बढ़ाना चाह रही थी। मैंने कुछ भी प्लान नहीं किया था। पिछले दो दिनों से मैं अच्छा महसूस कर रही थी। मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी।" इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो शतक के बारे में भी नहीं सोच रही हैं। हालांकि आज उन्होंने यह कीर्तिमान हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय बनी मंधाना
इस मैच में स्मृति ने 127 रनों की शानदार पारी खेली है। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारत इस मैच में अच्छी स्थिति में है और 5 विकेट के नुकसान पर 276 रन बना चुका है। स्मृति ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन चुकी हैं। इसके अलावा वो पहली महिला खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने गुलाबी गेंद से खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया है।