फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti Mandhana made six records together, left Mithali-Bates behind in ind w vs wi w t20i series know details

Smriti Mandhana: विंडीज के खिलाफ आया मंधाना का तूफान, बना डाले एक साथ छह रिकॉर्ड, मिताली-बेट्स को पीछे छोड़ा

Fri, 20 Dec 2024 08:18 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 20 Dec 2024 08:18 AM IST
सार

भारत और वेस्टइंडीज की  महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 क्रिकेट सीरीज स्मृति मंधाना के लिए यादगार रही। इस सीरीज में मंधाना को लगातार तीन मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने कुल 193 रन बनाए। इस सीरीज में मंधाना ने कुल छह रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
Smriti Mandhana made six records together, left Mithali-Bates behind in ind w vs wi w t20i series know details
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI
loader

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज मेजबानों की 2-1 से जीत के साथ समाप्त हो गई। भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को तीसरे टी20 मैच में मेहमानों को 60 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। इससे पहले टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 49 रन से जीता था जबकि विंडीज टीम ने दूसरे मैच में नौ विकेट से जीत के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी दर्ज की थी। अब दोनों टीमें एक बार फिर वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। इसकी शुरुआत 22 दिसंबर से होगा।
विज्ञापन

Smriti Mandhana made six records together, left Mithali-Bates behind in ind w vs wi w t20i series know details
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत की कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ आतिशी पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड बनाए। 28 वर्षीय बल्लेबाज ने 47 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.82 का रहा। मंधाना के लगातार तीसरे अर्धशतक और ऋचा घोष के टी20 में सबसे तेज अर्धशतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। भारत ने चार विकेट पर 217 रन बनाकर यूएई के खिलाफ बनाए गए पांच विकेट पर 201 रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Smriti Mandhana made six records together, left Mithali-Bates behind in ind w vs wi w t20i series know details
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI
इस सीरीज में मंधाना को लगातार तीन मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने कुल 193 रन बनाए। इस सीरीज में मंधाना में कुल छह रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइये जानते हैं...

193 - स्मृति मंधाना ने द्विपक्षीय टी20 सीरीज में किसी भारतीय महिला द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने तीन मैचों में 159.50 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए। इसी के साथ सलामी बल्लेबाज ने पूर्व कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मिताली ने फरवरी, 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज में 192 रन बनाए थे। 

763 - भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने इस साल खेले 23 मुकाबलों में 763 रन बनाए और इतिहास रच दिया। मंधाना ने इसी के साथ श्रीलंका की कप्तान चामरी अट्टापट्टब का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने इस साल 21 मुकाबलों में 720 रन बनाए।

 8 – स्मृति मंधाना ने एक कैलेंडर वर्ष में खेले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने विंडीज के खिलाफ आठवीं बार 77 रनों की पारी खेली। इस मामले में मंधाना ने मिताली राज को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2018 में सात बार 50+ रन बनाए थे।

30 - मंधाना महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं। उन्होंने इस मामले में सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया जिनके नाम टी20 मैचों में 50 या उससे ज्यादा के 29 स्कोर दर्ज हैं।

77 – स्मृति मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर बनाया। उन्होंने अपने खुद के 74 नाबाद स्कोर को पीछे छोड़ा जो उन्होंने जनवरी 2023 में ईस्ट लंदन में महिला टी20 विश्व कप के दौरान बनाया था।

104 – स्मृति मंधाना टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में 100 या उससे अधिक चौके लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन गईं। अब उनके नाम एक कैलेंडर वर्ष में 104 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस मामले में उन्होंने हेली मैथ्यूज को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने पिछले साल 14 मैचों में 99 चौके लगाए थे।
विज्ञापन

Smriti Mandhana made six records together, left Mithali-Bates behind in ind w vs wi w t20i series know details
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
मैच में क्या हुआ?
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 157 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 60 रन से अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed