फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SMAT 2024: Delhi became the first team to bowl with 11 players in a T20 match, created history against Manipur

SMAT 2024: टी20 मैच में 11 खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराने वाली पहली टीम बनी दिल्ली, मणिपुर के खिलाफ रचा इतिहास

Fri, 29 Nov 2024 06:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 29 Nov 2024 06:25 PM IST
सार

दिल्ली पहली ऐसी टीम बन गई जिसने टी20 मैच में 11 खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराई। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम के सभी खिलाड़ियों ने टी20 मैच में गेंदबाजी की।

विज्ञापन
SMAT 2024: Delhi became the first team to bowl with 11 players in a T20 match, created history against Manipur
दिल्ली टीम - फोटो : DDCA

विस्तार

दिल्ली पहली ऐसी टीम बन गई जिसने टी20 मैच में 11 खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराई। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम के सभी खिलाड़ियों ने टी20 मैच में गेंदबाजी की। यह घटना शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में घटी। दिल्ली और मणिपुर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ग्रुप सी का मुकाबला खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मणिपुर ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 120 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने यश ढुल की 59* रन की पारी की बदौलत नौ गेंदों के शेष रहते चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

यहां देखें दिल्ली की गेंदबाजी यूनिट

गेंदबाज ओवर मेडन रन विकेट
आयुष सिंह 2 0 7 1
अखिल चौधरी 2 0 10 0
हर्ष त्यागी 3 0 11 2
दिग्वेश राठी 3.1 0 8 2
मयंक रावत 3 0 31 0
आयुष बदोनी (कप्तान)  2 1 8 1
आर्यन राणा 1 0 11 0
हिमत सिंह 1 0 10 0
प्रियंश आर्य 1 0 2 1
यश ढुल 1 0 5 0
अनुज रावत 1 0 14 0
विज्ञापन
विज्ञापन

ढुल बने दिल्ली की जीत के सूत्रधार
इस मैच में यश ढुल का बल्ला जमकर गरजा। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने 51 गेंदों का सामना किया और 59 रन बनाए। इस नाबाद पारी के दौरान उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। दिल्ली को जीत दिलाने में सलामी बल्लेबाज का अहम योगदान रहा। मणिपुर के खिलाफ ढुल को भी गेंदबाजी का मौका मिला, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed