{"_id":"5e511f9b8ebc3ef3b246d5e6","slug":"sl-vs-wi-sri-lanka-win-1st-odi-vs-west-indies-at-colombo-by-one-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"SLvWI: आखिरी ओवर में एक विकेट से जीता श्रीलंका, कोलंबो में 22 साल बाद साधा सबसे बड़ा लक्ष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SLvWI: आखिरी ओवर में एक विकेट से जीता श्रीलंका, कोलंबो में 22 साल बाद साधा सबसे बड़ा लक्ष्य
Sun, 23 Feb 2020 02:44 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 23 Feb 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
वानिंदु हसरंगा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलंबो में खेले गए पहले एकदिवसीय में वेस्टइंडीज को एक विकेट से हराते हुए श्रीलंका ने तीन मैच की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाई होप की रिकॉर्ड शतकीय पारी (115) और अंत के ओवर्स में कीमो पॉल के 17 गेंदों में 32 और हेडन वॉल्श के 8 गेंदों में 20 रन के बूते वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर्स में 7 विकेट गंवाकर 289 रन बनाए। जवाब में मेजबान श्रीलंका ने पांच गेंद शेष रहते एक विकेट से यह मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
श्रीलंका की इस जीत के वैसे तो कई हीरो हैं। पहले विकेट के लिए अविष्का फर्नांडो (50) और दिमुथ करुणारत्ने (52) के बीच 111 रन की साझेदारी ने श्रीलंका को ठोस शुरुआत दिलाई, तीसरे नंबर के बल्लेबाज कुसाल परेरा ने भी 42 रन बनाए, लेकिन अगले 60 रन के भीतर टीम ने अपने चार विकेट खो दिए। इसके बाद एक-दो छोटी-छोटी साझेदारियां हुई, लेकिन कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। फिर आठवें क्रम पर आए। वानिंदु हसरंगा टीम के लिए नए हीरो बनकर उभरे। अपनी 39 रन में 42 रन की पारी के बूते ही उन्होंने न सिर्फ श्रीलंका को मुश्किल से उबारा बल्कि आखिरी ओवर में जीत भी दिलाई।
विज्ञापन
यह कोलंबो के SSC ग्राउंड पर श्रीलंका की लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत भी है। इसके पहले 1998 में जिम्बॉब्वे के खिलाफ उसे इस मैदान पर 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन का स्कोर साधा था। उससे पहले भारत ने 2001 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए थे।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की ओर से 10 ओवर्स में 42 रन देकर तीन विकेट चटकाने वाले अल्जारी जोसेफ सबसे सफल गेंदबाज रहे। अब सीरीज का दूसरा वन-डे मैच 26 फरवरी को हंबनटोटा में खेला जाएगा।