{"_id":"62dd8c7e7eca9f217e42a83b","slug":"sl-vs-pak-2nd-test-sri-lanka-strong-start-with-help-of-chandimal-and-fernando-scored-more-than-300-runs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SL vs PAK 2nd Test: चांदीमल और फर्नांडो की मदद से श्रीलंका की मजबूत शुरुआत, पहले दिन बनाए 300 से ज्यादा रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs PAK 2nd Test: चांदीमल और फर्नांडो की मदद से श्रीलंका की मजबूत शुरुआत, पहले दिन बनाए 300 से ज्यादा रन
Sun, 24 Jul 2022 11:46 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:46 PM IST
सार
इस मुकाबले में उसके अनुभव बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने पहले दिन बड़ी उपलब्धि हासिल की। मैथ्यूज श्रीलंका के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले छठे खिलाड़ी बने। मैथ्यूज से पहले महेला जयवर्धने (149 मैच), कुमार संगकारा (134), मुथैया मुरलीधरन (131), चामिंडा वास (111) और सनथ जयसूर्या (110) ने 100 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेले थे।
विज्ञापन
दिनेश चांदीमल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिनेश चांदीमल (80) और ओशादा फर्नांडो (50) की मदद से श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन छह विकेट पर 315 रन बना लिए। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (40) और फर्नांडो ने पहले विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की।
फर्नांडो ने छक्के के साथ टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया, हालांकि मोहम्मद नवाज की अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। उन्होंने 70 गेंदों की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। कुशल मेंडिस (03) लंच से पहले रनआउट हो गए थे। करुणारत्ने को यासिर शाह ने कैच कराया। निरोशन 42 और दुनिथ छह रन बनाकर खेल रहे थे।

एंजेलो मैथ्यूज
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मुकाबले में उसके अनुभव बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने पहले दिन बड़ी उपलब्धि हासिल की। मैथ्यूज श्रीलंका के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले छठे खिलाड़ी बने। मैथ्यूज से पहले महेला जयवर्धने (149 मैच), कुमार संगकारा (134), मुथैया मुरलीधरन (131), चामिंडा वास (111) और सनथ जयसूर्या (110) ने 100 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेले थे। मैथ्यूज की तरह इनमें से जयवर्धने, संगकारा और जयसूर्या ने टेस्ट में श्रीलंका की कप्तानी की है।
मैथ्यूज को किया गया सम्मानित
मैथ्यूज के 100 टेस्ट पूरे होने के अवसर पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) बोर्ड ने मैच से पहले पूर्व टेस्ट कप्तान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ऑलराउंडर के साथ उनका परिवार भी था। मैथ्यूज ने 2009 में इसी मैदान (गॉल स्टेडियम) पर और पाकिस्तान के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।