फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 2nd T20: Indian Player Krunal Pandya Tested Covid 19 Positive, 2nd T20I Postponed For A Day

SL vs IND: क्रुणाल पांड्या कोरोना संक्रमित, भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 स्थगित

Tue, 27 Jul 2021 04:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 27 Jul 2021 04:07 PM IST
सार

क्रुणाल के संक्रमित होने की वजह से मैच को एक दिन के लिए फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और उनके संपर्क में आए खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही बुधवार को दूसरा मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
IND vs SL 2nd T20: Indian Player Krunal Pandya Tested Covid 19 Positive, 2nd T20I Postponed For A Day
क्रुणाल पांड्या - फोटो : social media

विस्तार

श्रीलंका में मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसकी वजह से उनके संपर्क में आए आठ खिलाड़ी भी पृथकवास में चले गए हैं। इसे देखते हुए ऐहतियातन भारत और श्रीलंका के बीच आज होने वाले दूसरे टी-20 मैच को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।  

विज्ञापन


बीसीसीआई की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि रेपिड एंटीजेन टेस्ट में क्रुणाल पांड्या कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसकी वजह से उनके संपर्क में आए टीम इंडिया के आठ खिलाड़ियों को भी निगेटिव रिपोर्ट आने तक पृथकवास में भेज दिया गया है। संक्रमण के फैलने से रोकने और सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे टी-20 को भी एक दिन यानी 28 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब अगर सब कुछ ठीक रहता है तो दूसरा टी-20 बुधवार और तीसरा टी-20 गुरुवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

 

मैच के एक दिन के लिए स्थगित होने की वजह से अब पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव का खेलना भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे के लिए बतौर रिप्लेसमेंट चुना गया है। दरअसल भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, लेकिन उससे पहले शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। इसकी वजह से उनकी जगह पर बीसीसीआई ने शॉ और सूर्या को बतौर रिप्लेसमेंट चुना है।




बात करें भारत के श्रीलंका दौरे की तो भारतीय टीम को यहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला उसने 38 रनों से जीत लिया है और सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed