फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs BAN: First time in 15 years! Bangladesh beat Sri Lanka to win T20 series, captain Litton-Mahedi shined

SL vs BAN T20: 15 साल में पहली बार! बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर जीती टी20 सीरीज, कप्तान लिटन और मेहदी चमके

Thu, 17 Jul 2025 10:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Jul 2025 10:43 AM IST
सार

यह बांग्लादेश की श्रीलंका पर पहली टी20 सीरीज जीत है। दोनों टीमें 2007 से टी20 खेल रही हैं, लेकिन दोनों टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज 2013 में खेली गई थी। दोनों टीमों के बीच यह पांचवीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज रही।

विज्ञापन
SL vs BAN: First time in 15 years! Bangladesh beat Sri Lanka to win T20 series, captain Litton-Mahedi shined
बांग्लादेश की टीम - फोटो : instagram

विस्तार

लिटन दास की अगुआई में बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश ने श्रीलंका को उसके घर में तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक मैच में बांग्लादेश की टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की। स्पिनर मेहदी हसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जबकि कप्तान लिटन दास प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 132 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 16.3 ओवर में दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहला टी20 श्रीलंका ने सात विकेट से अपने नाम किया था, जबकि दूसरा टी20 बांग्लादेश ने 83 रन से जीता था। इससे पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज श्रीलंका ने 1-0 से और तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।
विज्ञापन

बांग्लादेश ने पहली बार जीती टी20 सीरीज

यह बांग्लादेश की श्रीलंका पर पहली टी20 सीरीज जीत है। दोनों टीमें 2007 से टी20 खेल रही हैं, लेकिन दोनों टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज 2013 में खेली गई थी। दोनों टीमों के बीच यह पांचवीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज रही। लिटन के नियमित टी20 कप्तान बनने के बाद से यह बांग्लादेश की तीसरी टी20 सीरीज है। बांग्लादेश ने इन तीन सीरीज में पहली बार कोई सीरीज जीती। इससे पहले बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से और यूएई के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका की पारी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 132 रन बनाए। पाथुम निसांका सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 39 गेंद में चार चौके की मदद से 46 रन की पारी खेली। टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इनमें कुसल परेरा तो खाता भी नहीं खोल पाए। कुसल मेंडिस छह रन, दिनेश चांदीमल चार रन और कप्तान चरिथ असलंका तीन रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कामिंदु मेंडिस ने 15 गेंद में 21 रन और दासुन शनाका ने 25 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन की नाबाद पारी खेली। वांडरसे सात रन बनाकर आउट हुए। महेश तीक्षणा छह रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से स्टार स्पिनर मेहदी हसन ने चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट झटके। यह मेहदी के टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। उन्होंने अपने चारों ओवर में एक-एक विकेट निकाला। मेहदी ने निसांका, परेरा, असलंका और चांदीमल को पवेलियन भेजा। इसके अलावा शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर और शमीम को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

बांग्लादेश की पारी

133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत खराब रही थी। परवेज हुसैन इमोन पारी की पहली ही गेंद पर नुवान थुसारा के शिकार बने। इसके बाद तंजीद हसन तमीम और कप्तान लिटन ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी निभाई। लिटन 26 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तंजीद ने 47 गेंद में एक चौका और छह छक्के की मदद से 73 रन की नाबाद पारी खेली। तौहिद हृदोय ने 25 गेंद पर एक चौका और एक छक्के की मदद से नाबाद 27 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से नुवान और मेंडिस को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed