{"_id":"62b5bfaa5be9b62f86448141","slug":"sl-vs-aus-australian-test-team-captain-pat-cummins-faces-sri-lanka-economic-crisis-in-restaurant-before-dinner","type":"story","status":"publish","title_hn":"SL vs AUS: श्रीलंका के आर्थिक संकट से ऑस्ट्रेलियाई टीम भी परेशान, होटल में काफी देर तक गुल रही बिजली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs AUS: श्रीलंका के आर्थिक संकट से ऑस्ट्रेलियाई टीम भी परेशान, होटल में काफी देर तक गुल रही बिजली
Fri, 24 Jun 2022 07:14 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 24 Jun 2022 07:14 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज में हार गई। कंगारू टीम के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को पांचवें वनडे मुकाबले से पहले बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पैट कमिंस और अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1948 में आजादी मिलने के बाद से श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। वह पिछले साल के अंत से भोजन, दवाओं और ईंधन जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पा रहा है। देश रिकॉर्ड उच्च मुद्रास्फीति और बिजली संकट से भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकार के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। इसी बीच में ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंची। बिजली संकट से वह भी नहीं बच पाई।
ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज में हार गई। कंगारू टीम के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को पांचवें वनडे मुकाबले से पहले बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। फोटो में कमिंस अपने अन्य साथियों के साथ खाने का इंतजार कर रहे हैं। उस दौरान बिजली नहीं थी। उन्हें रेस्त्रां में मोमबत्ती की रोशनी में भोजन करना पड़ा।
कमिंस ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''हम एक रेस्त्रां में बैठे हैं और बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही बिजली आती है फिर हम लोग अपना डिनर शुरू करेंगे। श्रीलंका इस समय में बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है लेकिन यहां के लोग बेहतरीन है। यहां पर आकर हमें बहुत अच्छा लगा है।''
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। उसने 30 साल बाद अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया है। वहीं, टी20 सीरीज में कंगारू टीम 2-1 से जीती थी। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 29 जून को गाले में शुरू होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट भी उसी मैदान पर आठ जुलाई से खेला जाएगा।