फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs AFG Asia Cup Afghanistan upset in the first match of Asia Cup beats Sri Lanka in T20I for the first time

SL vs AFG Asia Cup: अफगानिस्तान ने एशिया कप के पहले मैच में किया उलटफेर, श्रीलंका को पहली बार टी20 में हराया

Sat, 27 Aug 2022 10:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 27 Aug 2022 10:46 PM IST
सार

टी20 में श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की यह पहली जीत है। दोनों टीमों के बीच यह दूसरा टी20 मैच था। इससे पहले 2016 में कोलकाता में इकलौता टी20 दोनों के बीच खेला गया था। तब श्रीलंका ने छह विकेट से मैच को अपने नाम किया था।

विज्ञापन
SL vs AFG Asia Cup Afghanistan upset in the first match of Asia Cup beats Sri Lanka in T20I for the first time
रहमनुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा बनाए और फजहलहक ने सर्वाधिक विकेट लिए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप के पहले मुकाबले अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर किया। उसने पूल-बी के मैच में पांच बार के चैंपियन श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसने श्रीलंका को 19.4 ओवर में 105 रन पर समेट दिया। इसके बाद 10.1 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


टी20 में श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की यह पहली जीत है। दोनों टीमों के बीच यह दूसरा टी20 मैच था। इससे पहले 2016 में कोलकाता में इकलौता टी20 दोनों के बीच खेला गया था। तब श्रीलंका ने छह विकेट से मैच को अपने नाम किया था। आईसीसी रैंकिंग को देखें तो श्रीलंका आठवें और अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। अपने से ऊंची रैंकिंग वाली टीम को हराने पर अफगानिस्तान का हौसला बढ़ा होगा। वह टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी सकता है।
विज्ञापन

श्रीलंका के तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंचे
श्रीलंका के लिए सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का अंकड़ा छू सके। भानुका राजपक्षे ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। 29 गेंद की पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए। भानुका के बल्ले से एक छक्का भी निकला। चमिका करुणारत्ने ने 38 गेंद पर 31 और दनुष्का गुणतिलका ने 17 गेंद पर 17 रन बनाए।

श्रीलंका के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने पांच रन
श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका तीन और कुशल मेंडिस दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तीसरे नंबर पर उतरे असालंका खाता नहीं खोल पाए। इस तरह शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों ने कुल पांच रन ही बनाए। कप्तान दासुन शनाका और महीश तीक्षणा भी शून्य पर आउट हुए। मथीशा पाथिराना ने पांच, वानिंदु हसरंगा ने दो और दिलशान मदुशंका ने नाबाद एक रन बनाए।
विज्ञापन

फजहलहक ने बरपाया कहर
अफगानिस्तान के लिए फजहलबक फारूकी ने 3.4 ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए। मुजीब उर रहमान और कप्तान मोहम्मद नबी को दो-दो सफलता मिली। नवीन उल हक ने एक विकेट अपने नाम किया। राशिद खान को एक भी सफलता नहीं मिली।

अफगानिस्तान 61 गेंद में ही जीता
106 रन के लक्ष्य को अफगानिस्तान ने 10.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। उसके ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज और हजरतुल्लाह जजई ने तूफानी शुरुआत की। दोनों ने 6.1 ओवर में ही 83 रनों की साझेदारी कर ली। गुरबाज आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। वह 18 गेंद पर 40 रन बनाकर वानिंदु हसरंगा की गेंद पर बोल्ड हो गए। गुरबाज ने तीन चौके और चार छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 222.22 का रहा। जजई 28 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। इब्राहिम जादरान ने 15 और नजीबुल्लाह जादरान ने नाबाद दो रन बनाए।

बांग्लादेश से खेलेंगी अब दोनों टीमें
अफगानिस्तान का दूसरा मैच 30 अगस्त को बांग्लादेश से होगा। वहीं, श्रीलंका भी अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ ही एक सितंबर को खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed