{"_id":"66173e0240fd3d411a878c7b1e157d8d","slug":"sl-260-run-far-target-to-win-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मोड़ पर पहुंचा श्रीलंका-द. अफ्रीका के बीच मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोमांचक मोड़ पर पहुंचा श्रीलंका-द. अफ्रीका के बीच मुकाबला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 19 Jul 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
गाले में खेले जा रहे मैच में श्रीलंका ने 370 रन के लक्ष्य का मजबूती के साथ पीछा करते हुए शनिवार को चौथे दिन स्टंप्स तक एक विकेट पर 110 रन बना लिए थे।
मेजबान श्रीलंका को मैच के आखिरी दिन जीत के लिए 260 रन और बनाने हैं जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं। ओपनर उपल थरंगा 14 रन बनाकर तेज गेंदबाज डेल स्टेन का शिकार बने।
लेकिन कौशल सिल्वा 37 रन और कुमार संगकारा 58 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। सिल्वा और संगकारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 29.2 ओवर में 96 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।
संगकारा ने 89 गेंदों पर 58 रन में 7 चौके और एक छक्का लगाया है जबकि सिल्वा ने 90 गेंदों पर 37 रन में 5 चौके लगाए हैं।