{"_id":"5b583e084f1c1b48748b6e18","slug":"sivaramakrishnan-comments-on-james-anderson-as-he-said-virat-kohli-liar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली को 'झूठा' बोलने वाले गेंदबाज पर पूर्व क्रिकेटर का हमला, बचकानी बातें न करने की दे डाली सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली को 'झूठा' बोलने वाले गेंदबाज पर पूर्व क्रिकेटर का हमला, बचकानी बातें न करने की दे डाली सलाह
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
kohli and anderson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को झूठा कहने वाले इंग्लिश गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णा (शिवा) ने बड़ा हमला किया है। शिवा ने कहा कि विराट कोहली को झूठा बोलने वाले एंडरसन ने बचकानी हरकत की है। ऐसा बयान देने से तो अच्छा है वह अपनी गेंदबाजी पर ध्यान लगाएं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विराट कोहली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका व्यक्तिगत स्कोर तब तक कोई मायने नहीं रखता, जब तक टीम इंडिया को जीत नहीं मिल जाती। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड में खेल का लुत्फ उठाना चाहते हैं और अपनी फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं।
विज्ञापन
कोहली के इस बयान पर पलटवार करते हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने उन्हें आड़े हाथों लिया था। इंग्लिश टीम के धाकड़ गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने निशाना साधते हुए कहा था कि विराट कोहली झूठ बोलते हैं। कोहली के बयान के बारे में पूछे जाने पर एंडरसन ने कहा कि अगर विराट कोहली को लगता है कि पांच मैचों टेस्ट की सीरीज में व्यक्तिगत फॉर्म मायने नहीं रखेगी तो वह झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
एंडरसन ने कहा था, 'यह कहकर कोहली अपने खराब प्रदर्शन से नजर चुराने का प्रयास कर रहे हैं। 2014 में कोहली को इंग्लैंड में रन बनाने के लिए जूझना पड़ा था। वह पांच टेस्ट में सिर्फ 134 रन ही बना पाए थे।' बता दें कि कप्तान कोहली भी खुद इस बात को मानते हैं कि पिछली बार उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था।