{"_id":"f566925a-87dc-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sitting-ducks-aussies-need-to-be-more-aggressive-says-wade","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ आक्रामक होना होगा: मैथ्यू वेड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के खिलाफ आक्रामक होना होगा: मैथ्यू वेड
चंडीगढ़/खेल डेस्क
Updated Fri, 08 Mar 2013 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकेटकीपर मैथ्यू वेड का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट में ‘कमजोरों’ की तरह बर्ताव किया, जबकि उन्हें अधिक आक्रामक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
वेड ने कहा, ‘हम पर आक्रमण करना आसान हो गया, क्योंकि हम कमजोरों की तरह पेश आए। हमें और आक्रामक होना होगा ताकि गेंदबाजों पर दबाव बनाया जा सके। यदि भारतीय गेंदबाज लय में आ गए तो हम मैच में वापसी नहीं कर सकेंगे। हमें और आक्रामक होना ही होगा।’
विज्ञापन
पहले दो टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह से उन्नीस साबित हुई और साफ नजर आया कि वे किस हद तक कप्तान माइकल क्लार्क पर निर्भर हैं। वेड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को बाकी दो टेस्ट में क्लार्क पर से दबाव हटाना होगा। तीसरा टेस्ट मोहाली में 14 मार्च से खेला जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘माइकल ने हमारे लिए काफी रन बनाए हैं। जब मैं दूसरे टेस्ट में आउट हुआ तो मुझे काफी निराशा हुई। हमने करीब 150 रन जोड़ लिए थे और हम अच्छा खेल रहे थे। मैं उसका साथ दे पाता तो अच्छा होता। हमें उसका साथ देकर उस पर से दबाव हटाना होगा। मुझे यकीन है कि वह रन बनाता रहेगा।’