फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sitanshu Kotak named Indias batting coach ahead of upcoming series against England and Champions Trophy

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भारत को मिला नया बल्लेबाजी कोच, सितांशु कोटक के नाम पर लगी मोहर

Thu, 16 Jan 2025 05:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 16 Jan 2025 05:26 PM IST
सार

सौराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सितांशु कोटक को इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज और चैंपियंस से पहले गुरुवार को भारत का बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। 

विज्ञापन
Sitanshu Kotak named Indias batting coach ahead of upcoming series against England and Champions Trophy
सितांशु कोटक - फोटो : Sitanshu Kotak-INSTAGRAM

विस्तार

सौराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सितांशु कोटक को इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज और चैंपियंस से पहले गुरुवार को भारत का बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। कोटक इससे पहले भारत ए के मुख्य कोच थे। उनकी देखरेख में भारत ए टीम ने पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इसके अलावा वह राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में अगस्त, 2023 में आयरलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के मुख्य कोच भी रहे थे। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने टीम का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन

उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे अभिषेक नायर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सितांशु कोटक की नियुक्ति भारतीय टीम के आगामी कार्यक्रमों को देखते हुए की है। दरअसल, हाल ही में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था, जिसके बाद से सहायक कोच अभिषेक नायर पर सवाल खड़े हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उजागर हुई थीं भारतीय बल्लेबाजी क्रम की खामियां
52 वर्ष के कोटक लंबे समय से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बल्लेबाजी कोच हैं। वह सीनियर और ए टीमों के साथ दौरों पर जा चुके हैं। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'यह स्पष्ट है कि अभिषेक नायर से खिलाड़ियों को मदद नहीं मिल पा रही है। कोटक लंबे समय से बल्लेबाजी कोच हैं और खिलाड़ी उन पर भरोसा करते हैं।' आस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाजों की तकनीकी कमियां उजागर हुई और विराट कोहली आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों पर विकेट गंवाते रहे। कोटक ने घरेलू क्रिकेट में 15 शतक समेत 8000 से अधिक रन बनाए हैं।
विज्ञापन

22 जनवरी से शुरू होगी भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को नया बल्लेबाजी कोच मिल गया है। उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा। सूत्र ने आगे कहा- 'भारत ए टीम का दौरा होने वाला है और कोटक आम तौर पर ए टीमों के साथ रहते हैं। वह लेवल तीन के कोच हैं और अतीत में वीवीएस लक्ष्मण के सहायक रह चुके हैं। वह पिछले साल आयरलैंड दौरे पर भारत के कोच थे। चूंकि वह एनसीए स्टाफ हैं तो उन्हें कहीं भी भेजा जा सकता है।' सीमित ओवरों की सीरीज के बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाएगी। इस टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से होगा।

रोहित शर्मा के सुझाव पर बीसीसीआई ने की कोटक की नियुक्ति
ईएसपीएनक्रिकइनफो की एक रिपोर्ट में बताया गया कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के बाद पिछले हफ्ते बीसीसीआई ने एक रिव्यू बैठक की थी। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी कोच रखने का सुझाव दिया था। माना जा रहा है कि उनके इस सुझाव के मद्देनजर सितांशु कोटक को बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि, टी20 विश्व कप 2024 में जीत के बाद राहुल द्रविड़ के कार्यकाल का अंत हुआ और गौतम गंभीर ने पदभार संभाला। पूर्व बल्लेबाज के साथ मोर्ने मोर्केल को गेंदबाजी कोच, अभिषेक नायर और रायन टेन डेशकाट को सहायक कोच और टी दिलीप को फील्डिंग कोच बनाया गया। हालांकि, टीम इंडिया का बल्लेबाजी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अब इस कोचिंग ईकाई में सितांशु कोटक की भी एंट्री हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed