फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sister of woman cricketer Veda Krishnamurthy passes away due to coronavirus

दुखद: क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति की बहन की भी कोरोना से मौत, दो हफ्ते पहले ही हुआ था मां का निधन

Thu, 06 May 2021 08:11 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 06 May 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
sister of woman cricketer Veda Krishnamurthy passes away due to coronavirus
वेदा कृष्णमूर्ति - फोटो : instagram.com/vedakrishnamurthy7

भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति की बहन वत्सला शिवकुमार की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। इससे दो सप्ताह पहले उनकी मां का भी इस घातक संक्रमण के कारण निधन हो गया था। 45 वर्ष की वत्सला का निधन बुधवार रात चिक्कमंगलुरू के एक निजी अस्तपाल में हुआ। बता दें कि वेदा की मां चेलुवंबा देवी का निधन पिछले महीने हुआ था।

विज्ञापन


भारत के लिए 48 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 76 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली बंगलूरू की क्रिकेटर वेदा ने 24 अप्रैल को अपनी मां के निधन की जानकारी ट्वीट करके दी थी। साथ ही उन्होंने बताया था कि उनकी बहन भी संक्रमित है और उनकी हालत खराब है।
विज्ञापन


वेदा ने लिखा था, 'मेरी अम्मा के निधन पर मिले संदेशों का सम्मान करती हूं। आप कल्पना कर सकते हैं कि उनके बिना मेरा परिवार खत्म हो गया है। हम अब मेरी बहन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।' उन्होंने कहा था, 'मैं नेगेटिव आई हूं और अगर आप मेरी निजता का सम्मान कर सकते हैं तो अच्छा रहेगा। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जो इससे गुजर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि भारत इस समय कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से मची तबाही का सामना कर रहा है। देश में पिछले कुछ दिनों से रोजाना संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, अहम दवाओं और आक्सीजन की कमी से यह संकट और बढ़ गया है। दूसरी ओर, महामारी की तीसरी लहर की खबरों ने चिंता और बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed