{"_id":"6183c72e-7067-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"siriwardene-seriously-super-happy-with-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे भगवान, मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा: शशिकला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हे भगवान, मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा: शशिकला
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 07 Feb 2013 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को करारी शिकस्त देकर सुपर सिक्स में जगह बनाने से बेहद खुश श्रीलंकाई टीम की कप्तान शशिकला श्रीवर्धने ने कहा है कि उन्हें अपनी जीत पर यकीन ही नहीं हो रहा। शशिकला ने कहा, ‘हे भगवान मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा। ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई सपना साकार हो गया हो। पिछले वर्ल्ड कप में हम आठवें स्थान पर रहीं थीं।’
विज्ञापन
श्रीलंका के जीतने पर उसके प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने भी टीम को बधाई दी। श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने ऐसा मैच पहले कभी नहीं देखा। वह हमारे लिए बहुत खुश हैं। मेरे परिजनों ने भी मुझे फोन पर बताया कि हमारे देश में लोग बहुत उत्साहित हैं। हम पहली बार सुपर सिक्स चरण में पहुंची हैं। हमें उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगी। हम इस जीत से बहुत खुश हैं।’
विज्ञापन