फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sir ravindra jadeja will be lethal against pune warriors india

पढ़ें, 'सर रविंद्र जडेजा' से जुड़े मजेदार ट्वीट

Mon, 15 Apr 2013 06:17 PM IST
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 15 Apr 2013 06:17 PM IST
विज्ञापन
sir ravindra jadeja will be lethal against pune warriors india

चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मैच में बेहद रोमांचक जीत दिलाने वाले रविंद्र जडेजा आज पुणे वारियर्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर उतरेंगे।

विज्ञापन


पिछले मैच में अंतिम गेंद पर 2 रन के लक्ष्य को जडेजा ने बिना गेंद गंवाए ही हासिल कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

जडेजा के इस कारनामे के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ट्विटर पर उनका शुक्रिया अदा किया।

धोनी ने ट्वीट किया था, ‘यदि आप सर रविंद्र जडेजा को एक गेंद पर दो रन बनाने के लिए दे तो वह एक गेंद शेष रहते आपको जीत दिला देंगे।

जडेजा पर धोनी के ट्वीट
- सर रविंद्र जडेजा द्विपक्षीय सीरीज में सिर्फ एक टी-20 मैच को लेकर काफी अपसेट थे इसलिए बीसीसीआई को आईपीएल का आइडिया आया।

- भगवान को एहसास हुआ कि रजनी सर बूढ़े हो रहे हैं इसलिए उन्होंने जडेजा को बनाया।

- जब सर जडेजा ड्राइव करते हैं तो उनकी जीप एक स्थान पर ही खड़ी रहती है और रोड मूव करता है।

- जब वह बल्लेबाजी के लिए जाते हैं तो पेवेलियन विकेट की और मूव हो जाता है।

-सर जडेजा कैच लेने के लिए नहीं दौड़ते लेकिन गेंद उन्हें ढूंढ लेती है और उनके हाथ में गिर जाती है।’

रविंद्र जडेजा से जुड़ी मजेदार टिप्पणियां...
- सर रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं, इसलिए सीएसके को एडवांस में ही विजेता घोषित किया जाता है।
- एक बार सर रविंद्र जडेजा मानसून में क्रिकेट खेल रहे थे, और मैच के कारण बारिश रद्द हो गई थी।
- सर जडेजा ने बचपन में अपने खेलने के लिए एक पहाड़ बनाया था, जिसे आज हम माउंट एवरेस्ट के नाम से जानते हैं।
- अब सर रविंद्र जडेजा को टी-20 मैच का इंतजार है ताकि वह तीहरा शतक लगा सकें।
- सर रविंद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी के कारण ही क्रिकेट एकमात्र ऐसी चीज है जिससे रजनीकांत भी डरते हैं।
- एक बार सर रविंद्र जडेजा सेकंड हैंड मारूति से एफ1 रेस में उतरे थे और जीत गए थे।
- एक बार अमेरिका ने सर रविंद्र जडेजा को वीजा नहीं दिया था, और तब से ही यह देश क्रिकेट नहीं खेल सकता।
- धरती और मंगल के बीच होने वाली क्रिकेट सीरीज के विजेता को सर रविंद्र जडेजा ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
- सर रविंद्र जडेजा लगान में अंग्रेजों को हराने वाली टीम के भुवन का अवतार हैं।
- अब से जिस सीरीज में भी जडेजा खेलेंगे उसे एशेज कहा जाएगा क्योंकि वह अपने विरोधियों को राख कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed