{"_id":"45a2a9c8-b4da-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"sir-ravindra-jadeja-is-disappointed-with-gambhir-s-on-field-behaviour","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सर' रविंद्र जडेजा ने लगाई गौतम गंभीर की क्लास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'सर' रविंद्र जडेजा ने लगाई गौतम गंभीर की क्लास
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sat, 04 May 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ और कोलकाता के गौतम गंभीर व मानविंदर बिस्ला के बीच हुई नोकझोंक ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन
इसे लेकर गंभीर को टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों सहित पूर्व दिग्गजों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है, हालांकि गंभीर ने अपनी सफाई दी है कि वे द्रविड़ का काफी सम्मान करते हैं और इस महान खिलाड़ी से उनकी किसी तरह की कहासुनी नहीं हुई।
विज्ञापन
गौतम द्वारा द्रविड़ से भिड़ने को लेकर टीम इंडिया के उनके साथी रविंद्र जडेजा ने ट्विटर पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
जडेजा ने कहा कि गंभीर आपने भले ही मैच जीत लिया, लेकिन करोड़ों भारतीयों का सम्मान आप खो बैठे, जो आपको कभी वापस नहीं मिलेगा।
जडेजा ही नहीं, इस वाकये पर ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। वार्न ने कहा कि क्या गंभीर दुनिया के शीर्ष तीन गुस्सैल और चिढ़ने वाले क्रिकेटरों में शामिल हैं।
विज्ञापन
हालांकि इस मामले पर सफाई देते हुए गंभीर ने ट्वीट किया कि आप सभी ने उस घटना का गलत अर्थ लगाया है। राहुल भाई और मेरे बीच ऐसी कोई बात नहीं हुई। वह हमेशा ही एक सम्मानित साथी खिलाड़ी रहे हैं। मैं उनका बेहद सम्मान करता हूं।
जडेजा के तीर :-
1. गंभीर आपने भले ही मैच जीत लिया, लेकिन करोड़ों भारतीयों का सम्मान आप खो बैठे, जो आपको कभी वापस नहीं मिलेगा।
2. कोहली इस मामले में गंभीर से काफी बेहतर हैं, कम से कम वह सीनियरों की इज्जत तो करते हैं।
3. कितनी अजीब बात है कि जो खिलाड़ी एक कैच तक ठीक से नहीं पकड़ सकता वह इस खेल के जेंटलमैन पर स्लेजिंग करता है।
4. अगर क्रिकेट जेंटलमैनों का खेल है तो द्रविड़ ही वह जेंटलमैन हैं।
क्या था मामला :-
शुक्रवार को खेले गए मैच में कोलकाता की पारी के दौरान केकेआर के कप्तान गंभीर और बिस्ला क्रीज पर मौजूद थे। पांचवें ओवर की पहली गेंद फेंके जाने के बाद रॉयल्स के वाटसन और बिस्ला के बीच कहासुनी हुई। बीच-बचाव करने पहुंचे द्रविड़ को भी बिस्ला ने नहीं बख्शा और फिर इस विवाद में गंभीर भी द्रविड़ से उलझते दिखे। अगले ओवर में वाटसन की गेंद पर स्टंप होने के बाद पवेलियन लौटते वक्त गंभीर ने द्रविड़ पर फिर टिप्पणी की।
यह दूसरा मौका :-
गंभीर इससे पहले भी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली के साथ गर्मागर्म बहस में शामिल रह चुके हैं, जिस पर उन्हें मैच रेफरी ने कड़ी चेतावनी भी दी थी। बंगलोर और कोलकाता के बीच हुई इस मैच में गंभीर और कोहली बुरी तरह एक-दूसरे से भिड़ गए थे। बाद में टीम के अन्य खिलाड़ियों और अंपायरों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।