फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sir Don Bradman was true example, Cricketers should learn from him says Sachin Tendulkar

सचिन का गुरुमंत्र: जबरदस्ती मिले ब्रेक से परेशान खिलाड़ियों को ब्रैडमेन से सीखना चाहिए

Thu, 27 Aug 2020 07:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 27 Aug 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Sir Don Bradman was true example, Cricketers should learn from him says Sachin Tendulkar
सर डॉन ब्रैडमैन के साथ सचिन तेंदुलकर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस महामारी के कारण जबरदस्ती मिले ब्रेक से कई खिलाड़ी भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन चैंपियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें सर डॉन ब्रैडमैन से प्रेरणा लेने की सलाह दी है। ब्रैडमैन 1939 से 1945 के बीच दूसरे विश्व युद्ध के कारण कई साल क्रिकेट नहीं खेल सके थे, लेकिन इसका उनके प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ा, उन्होंने अपने कैरियर में 52 मैचों में 99.94 की औसत से रन बनाए।

विज्ञापन


तेंदुलकर ने ब्रैडमेन की 112वीं सालगिरह पर ट्विटर पर उन्हें याद करते हुए लिखा, 'सर डॉन ब्रैडमैन दूसरे विश्व युद्ध के कारण कई साल क्रिकेट से दूर रहे, लेकिन उनका बल्लेबाजी औसत फिर भी सर्वोच्च रहा। लंबे ब्रेक और अनिश्चितता के कारण आज खिलाड़ी चिंतित हैं और ऐसे में ब्रैडमेन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत हो सकते हैं। जन्मदिन मुबारक हो सर डॉन।'
विज्ञापन


कुछ समय पहले पीटीआई से बातचीत में उन्होंने इस ब्रेक को लेकर 90 के दशक की भी याद दिलाई थी। उन्होंने कहा था, 'मार्च 1994 से अक्तूबर 1995 के बीच करीब 18 महीने हमने बहुत कम टेस्ट खेले थे। उस समय तीन से चार महीने का ब्रेक आम बात होती थी और श्रीलंका में गर्मियों में दौरे पर जाने पर कई मैच बारिश में धुल जाते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed