फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 2nd Test 2024 Shubman Gill vs Abhishek Nayar in fun fielding-drill before Adelaide Test India vs Au

IND vs AUS: दूसरे टेस्ट से पहले सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ मस्ती करते दिखे गिल, BCCI ने साझा किया वीडियो

Sun, 01 Dec 2024 10:39 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 01 Dec 2024 10:39 AM IST
सार

IND vs AUS 2nd Test Adelaide : गिल का मैदान पर लौटना भारत के लिए राहत की खबर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में होने वाला टेस्ट पिंक बॉल से खेला जाएगा और यह डे-नाइट टेस्ट होगा। 

विज्ञापन
IND vs AUS 2nd Test 2024 Shubman Gill vs Abhishek Nayar in fun fielding-drill before Adelaide Test India vs Au
शुभमन गिल - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल छह दिसंबर से एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले अभ्यास सत्र में लौट चुके हैं। गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में नहीं खेले थे क्योंकि वह चोटिल हो गए थे। हालांकि, वह कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ खेले जा रहे अभ्यास मैच का हिस्सा हैं जिससे संकेत मिल रहे हैं कि गिल दूसरे मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। 
विज्ञापन

अभ्यास मैच से पहले गिल सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ ट्रेनिंग सत्र के दौरान मस्ती करते दिखे थे। इसका वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है। वीडियो में दिख रहा है कि गिल फील्डिंग का अभ्यास कर रहे हैं और अभिषेक के साथ मस्ती भी कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या गिल पूरी तरह फिट हो गए हैं और दूसरे मैच के लिए तैयार हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल का मैदान पर लौटना भारत के लिए राहत की खबर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में होने वाला टेस्ट पिंक बॉल से खेला जाएगा और यह डे-नाइट टेस्ट होगा। पिछली बार इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच खेला गया पिंक बॉल टेस्ट भारत के लिए अच्छा नहीं रहा था और टीम दूसरी पारी में महज 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। 
विज्ञापन

भारत के लिए टीम संयोजन की चुनौती
गिल के अलावा नियमित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी टीम से जुड़ गए हैं जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट में नहीं खेले थे। रोहित और गिल की वापसी के बाद भारत के लिए टीम संयोजन चुनना एक बड़ी चुनौती है। रोहित की अनुपस्थिति में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ने ओपनिंग की थी, लेकिन अब देखना होगा कि रोहित पारी का आगाज करने उतरे हैं या टीम प्रबंधन केएल राहुल को ही ओपनिंग कराने का फैसला करता है। वहीं, गिल और रोहित के आने से देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल को बाहर बैठना पड़ सकता है। 

गिल की मैदान पर वापसी
भारत ने ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाड़ी मुकाबले के लिए शुभमन गिल को टीम में शामिल किया है। अभ्यास होने के कारण भारत ने प्लेइंग-11 घोषित नहीं की है और लिस्ट में 19 खिलाड़ियों के नाम सौंपे हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन पारी का आगाज करने उतरता है और क्या गिल को बल्लेबाजी के लिए भेजा जाएगा? भारतीय टीम इस मैच से सही बल्लेबाजी संयोजन तलाशने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed