फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill-led new-look Team India lands in Harare for 5 match T20I series against Zimbabwe

IND vs ZIM: पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए हरारे पहुंची टीम इंडिया, जिम्बाब्वे क्रिकेट ने इस तरह किया स्वागत

Wed, 03 Jul 2024 12:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 03 Jul 2024 12:43 PM IST
सार

जिम्बाब्वे क्रिकेट द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों और स्टाफ को अपने सामान के साथ हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया। पूरी टीम मंगलवार को मुंबई से रवाना हुई थी, जबकि गिल न्यूयॉर्क से हरारे पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Shubman Gill-led new-look Team India lands in Harare for 5 match T20I series against Zimbabwe
भारतीय टीम - फोटो : Zimbabwe Cricket Twitter

विस्तार

कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में युवा भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए हरारे पहुंच चुकी है। इस दौरे पर टीम इंडिया के कोच राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण होंगे। जिम्बाब्वे के खिलाफ छह जुलाई से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए किसी सीनियर खिलाड़ी को जगह नहीं दी गई है। टी20 विश्व कप खेलने वाले तीन खिलाड़ी शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन

जिम्बाब्वे क्रिकेट द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों और स्टाफ को अपने सामान के साथ हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया। पूरी टीम मंगलवार को मुंबई से रवाना हुई थी, जबकि गिल, जो अमेरिका में टी20 विश्व कप टीम के साथ रिजर्व में थे, क्रिकेट से कुछ समय के ब्रेक के बाद हरारे पहुंच चुके हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने मंगलवार रात 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, 'हम टी20 चैंपियन भारत का स्वागत करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Shubman Gill-led new-look Team India lands in Harare for 5 match T20I series against Zimbabwe
रियान पराग - फोटो : Zimbabwe Cricket Twitter
युवा शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रियान पराग ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि उनका बचपन से इस तरह की यात्रा करने का सपना था। पराग इस सीरीज के जरिये भारत के लिए डेब्यू करेंगे। उन्होंने कहा- भारत की जर्सी पहनने, टीम के साथ यात्रा करने का अनुभव अलग है। असम से आने के कारण, मैंने भारत के लिए खेलने का सपना देखा था। वास्तव में खुश हूं। जब मैं अपना पहला मैच खेलूंगा तो काफी विशेष क्षण होगा।

पराग ने कहा, 'फोन में अपना पासपोर्ट खो जाने के बाद, हम आखिरकार 20 घंटे की यात्रा के बाद हरारे पहुंच चुके हैं। अब मैं बेसब्री से इस दौरे का इंतजार कर रहा हूं।' वहीं, पहली बार टीम इंडिया में शामिल किए गए तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने कहा, 'राष्ट्रीय टीम में होना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। देश के लिए खेलना एक बहुत ही खास बात है।'
विज्ञापन

Shubman Gill-led new-look Team India lands in Harare for 5 match T20I series against Zimbabwe
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
देशपांडे ने कहा, 'टीम के साथ यात्रा करना सबसे महत्वपूर्ण है और उन्हें जानना, टीम के माहौल को जानना और मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान होने वाला आनंद है।' बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि जिस दिन से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया, उनका एक ही सपना था, देश के लिए खेलना। अभिषेक ने कहा- मुझे पता है कि अगर मैं कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा तो मुझे मौका मिलेगा, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मुझे यह भारत के बाहर जिम्बाब्वे में मिलेगा। टीम में मेरे नाम की घोषणा के बाद मुझे (कप्तान) शुभमन का फोन आया। हर कोई मुझे बधाई दे रहा है। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी।

उन्होंने कहा, 'मेरे नाम की घोषणा होने के बाद जब मैं घर पहुंचा, तो मैंने अपने परिवार के सदस्यों को इंटरव्यू देते देखा। मुझे लगता है कि वह एक ऐसा क्षण था जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।' भारत अपना पहला मैच छह जुलाई को हरारे क्रिकेट ग्राउंड में सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगा। बाकी चार मैच भी इसी स्थान पर खेले जाएंगे। सीरीज का समापन 14 जुलाई को होगा।

Shubman Gill-led new-look Team India lands in Harare for 5 match T20I series against Zimbabwe
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
इस टीम के साथ संजू सैमसन और यशस्वी जयसवाल के साथ-साथ ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी जुड़ना था। हालांकि, वह अभी विश्व चैंपियन टीम इंडिया के साथ बारबाडोस में फंसे हुए हैं। ऐसे में इन तीनों को शुरुआती दो मैचों के लिए टीम इंडिया से बाहर किया गया है। तीसरे टी20 से तीनों टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे। शुरुआती दो मैचों के लिए इनके रिप्लेसमेंट के तौर पर साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को टीम से जोड़ा गया है। सैमसन, यशस्वी और दुबे अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ गुरुवार सुबह चार्टर फ्लाइट से भारत पहुंचेंगे। बाद में खिलाड़ियों को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

टी20 विश्व कप के लिए ट्रैवल रिजर्व तेज गेंदबाज खलील अहमद और बल्लेबाज रिंकू सिंह भी इस समय बारबाडोस में हैं। इन दोनों को भी जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, बीसीसीआई ने इन दोनों के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया किस प्लेइंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed