फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill Discharged from hospital in Chennai, Likely to Miss IND Vs PAK ODI WC 2023 Match

Shubman Gill Health: शुभमन गिल अस्पताल से होटल पहुंचे, रिकवरी जारी; पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल

Tue, 10 Oct 2023 01:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 01:03 PM IST
सार

शुभमन गिल डेंगू से पीड़ित होने के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। वह अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से भी बाहर हो चुके हैं। अब पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका खेलना मुश्किल है। अगर भारत अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ भी जीत हासिल करता है तो गिल लंबे समय के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
Shubman Gill Discharged from hospital in Chennai, Likely to Miss IND Vs PAK ODI WC 2023 Match
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने पहला मैच भले ही जीत लिया हो, लेकिन भारतीय टीम की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अहम मौकों पर भारत का शीर्ष क्रम फेल होता रहा है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी ऐसा ही हुआ। वहीं, टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल अब तक मैच खेलने के लिए फिट नहीं हुए हैं। गिल डेंगू से पीड़ित हैं और उनके खून में प्लेटलेट की कमी हो गई थी। इसके बाद उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब वह अस्पताल से वापस होटल आ चुके हैं और रिकवर कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उनके खेलने की संभावना बेहद कम है। 
विज्ञापन


विश्व कप में टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत से ठीक पहले गिल की तबीयत खराब हुई। वह डेंगू से संक्रमित हुए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए। अब मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गिल को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि उनके खून में प्लेटलेट की कमी हो गई थी। एक रात अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गिल का प्लेटलेट काउंट 1,00,000 से कम हो जाने के बाद आठ अक्तूबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगली सुबह ही उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद से वह होटल में हैं और लगातार उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू से उबरने में आमतौर पर 7-10 दिन लगते हैं, लेकिन इसके बाद गिल के सामने असली चुनौती मैच फिट होने की होगी। हालांकि, 19 अक्तूबर को होने वाले भारत-बांग्लादेश मैच तक वह आसानी से फिट हो सकते हैं। 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान और 14 को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में गिल का खेलना मुश्किल है। अगर इन दोनों मैच में ईशान किशन अच्छा प्रदर्शन करते हैं और टीम इंडिया जीत हासिल करने में सफल रहती है तो गिल के लिए प्लेइंग-11 में फिर से जगह बनाना भी मुश्किल हो सकता है। 


गिल को अधूरी फिटनेस के साथ प्लेइंग 11 में शामिल करने का जोखिम रोहित शर्मा नहीं लेना चाहेंगे। क्योंकि, विश्व कप लंबा टूर्नामेंट है और वह उमस भरी गर्मी में 100 ओवर का मैच खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता है। खासकर गिल जैसे खिलाड़ी के लिए, जो 50 ओवर फील्डिंग करने के साथ लंबी पारी खेलते हैं और कई बार 80-90 ओवर तक मैदान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed