INTERVIEW: इस खिलाड़ी की वजह से शतक लगा पाए शुभमन, हार्दिक के साथ इंटरव्यू में गिल ने किया खुलासा, देखें VIDEO
अहमदाबाद में शुभमन गिल ने तूफानी शतक से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने 63 गेंदों में 126 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में 23 साल के शुभमन ने 12 चौके और सात छक्के लगाए। गिल की इस पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विस्तार
Of record-breaking knock & leading from the front to the importance of hard work 🔝 🙌
— BCCI (@BCCI) February 2, 2023
𝐃𝐎 𝐍𝐎𝐓 𝐌𝐈𝐒𝐒: Captain @hardikpandya7 & @ShubmanGill chat after #TeamIndia's record win in Ahmedabad 👌 👌 - By @ameyatilak
Full interview 🎥 🔽 #INDvNZhttps://t.co/9KMRvwMgsX pic.twitter.com/Povf3rLzXq
शुभमन के अलावा ईशान किशन (1) कुछ खास नहीं कर सके। राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 13 गेंदों में 24 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या 17 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा दो रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में हार्दिक ने चार विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी को दो-दो विकेट मिले।