फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill gains one spot, Kohli at 9th place in ICC ODI Ranking, among bowlers Siraj-Kuldeep in top 10

ICC ODI Ranking: गिल को एक स्थान का फायदा, कोहली नौवें नंबर पर; गेंदबाजों में सिराज-कुलदीप शीर्ष 10 में शामिल

Wed, 23 Aug 2023 04:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 04:34 PM IST
सार

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है। वहीं, भारत के शुभमन गिल और विराट कोहली शीर्ष 10 बल्लेबाजों में बने हुए हैं।
 

विज्ञापन

विस्तार

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को एक स्थान का फायदा हुआ है। गिल बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर बने हुए हैं। गिल के अलावा विराट कोहली ने नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज एक पायदान के नुकसान के साथ पांचवें और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। हंबनटोटा में पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की जीत ने उनके कई खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में फायदा दिलाया है।
विज्ञापन


बाबर आजम की टीम ने मंगलवार को अफगानिस्तान पर 142 रन की शानदार जीत के साथ इस साल के आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप से पहले एक चेतावनी जारी की, जिसमें सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ स्टार प्रदर्शन करने वालों में शामिल थे। इमाम ने 61 रनों के साथ पाकिस्तान की पारी को संभाला और बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। बाबर ने मैच में तीसरी गेंद पर शून्य के स्कोर पर आउट होने के बावजूद अपनी बादशाहत कायम रखी है।
विज्ञापन

बाबर 880 रेटिंग अंक के साथ दक्षिण अफ्रीका के रासी वैन डेर डुसेन (777) से आगे हैं, इमाम 752 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारत के शुभमन गिल 743 रेटिंग अंक के साथ चौथे और पाकिस्तान के फखर जमान 740 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान अफगानिस्तान के खिलाफ 21 रनों की पारी के बाद बल्लेबाजों की सूची में तीन स्थान ऊपर 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अभी भी 705 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। मिचेल स्टार्क 686 अंक के साथ दूसरे और मुजीब उर रहमान पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट लेने के बाद कुल मिलाकर तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मोहम्मद नबी एक ही मैच में अपने दो विकेटों के कारण 11वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि रऊफ ने पाकिस्तान के लिए पांच विकेट लेने के बाद सात स्थानों की बढ़त के साथ अपने करियर की नई उच्चतम रेटिंग हासिल की और कुल मिलाकर 36वें स्थान पर पहुंच गए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएई की सीरीज और भारत के साथ आयरलैंड की सीरीज के पहले दो मैचों के बाद, टी20 रैंकिंग में भी कुछ बदलाव आया। मार्क चैपमैन 126 रनों के साथ सीरीज में अग्रणी रन-स्कोरर थे और बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी20 में बल्लेबाजों की सूची में आठ स्थान की छलांग लगाकर कुल मिलाकर 24वें स्थान हासिल कर लिया है। भारत के सूर्यकुमार यादव शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में अपने अर्धशतक के बाद 143 स्थानों के सुधार के साथ 87वां स्थान हासिल किया है।

टी20 में गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के रवि बिश्नोई ने आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो मुकाबलों में दो विकेट लेने के बाद 17 स्थानों के सुधार के साथ 65वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से प्रभावशाली वापसी के बाद सात स्थानों की छलांग लगाकर 84वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed