{"_id":"65bf43cb28b6e1e7cf03cd78","slug":"shubman-gill-century-returns-to-rhythm-after-11-months-scored-century-against-england-2024-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट के 'प्रिंस' शुभमन गिल ने 11 महीने बाद लगाया शतक, सचिन-कोहली के खास क्लब में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट के 'प्रिंस' शुभमन गिल ने 11 महीने बाद लगाया शतक, सचिन-कोहली के खास क्लब में शामिल
Sun, 04 Feb 2024 01:44 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:44 PM IST
सार
शुभमन ने हाल ही में ओपनिंग छोड़कर तीसरे नंबर पर उतरने का फैसला किया था, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। आज इस मैच में गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल ने जबरदस्त वापसी कर आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा। 11 महीने बाद गिल ने टेस्ट में शतक लगाया है। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक है। भारतीय क्रिकेट के 'प्रिंस' कहे जाने वाले शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट की दूसरी पारी में 104 रन बनाए। उन्होंने 147 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।
शुभमन ने इससे पहले मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विस्फोटक शतक लगाया था। इस दौरान उन्होंने 235 गेंदों का सामना कर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 128 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद खेली गई 12 पारियों में उनका बल्ला खामोश रहा। वह एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके थे। उन्होंने 12 पारियों में 13, 18, छह, 10, 29*,दो, 26, 36, 10, 23, शून्य, 34 रन बनाए थे। हैदराबाद टेस्ट में वह शून्य पर आउट हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

- फोटो : बीसीसीआई
शुभमन ने हासिल की खास उपलब्धि
शुभमन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 10वां शतक है। उन्होंने 25 साल की आयु पूरे होने से पहले यह आंकड़ा छू लिया। भारत के लिए उनसे पहले दो ही बल्लेबाज ऐसा कर पाए थे। सचिन तेंदुलकर ने 25 साल की आयु पूरे होने से पहले 273 पारियों में 30 शतक लगा दिए थे। वहीं, विराट कोहली ने 163 पारियों में 21 शतक लगाए थे।

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
- फोटो : बीसीसीआई
ओपनिंग छोड़ने का किया था फैसला
शुभमन ने हाल ही में ओपनिंग छोड़कर तीसरे नंबर पर उतरने का फैसला किया था, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। आज इस मैच में गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर फैंस का दिल जीत लिया। उनका यह शतक 132 गेदों पर आया।