फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyas Iyer was overlooked again not get a place in the Asia Cup team Chief selector Agarkar told the reason

Asia Cup: श्रेयस अय्यर की फिर हुई अनदेखी, एशिया कप टीम में नहीं मिली जगह; मुख्य चयनकर्ता अगरकर ने बताया कारण

Tue, 19 Aug 2025 03:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Aug 2025 03:34 PM IST
सार

श्रेयस का टीम में नहीं होना हैरान करने वाला है। श्रेयस का बल्ला आईपीएल में खूब चला था और उन्होंने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। इन सबके बावजूद टीम चयन में उनकी अनदेखी की गई। 

विज्ञापन
Shreyas Iyer was overlooked again not get a place in the Asia Cup team Chief selector Agarkar told the reason
सूर्यकुमार-अगरकर - फोटो : PTI

विस्तार

अगले महीने यूएई में होने वाले एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित हो गई है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने उतरेगी, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। एशिया कप की शुरुआत नौ सितंबर से होगी और भारत इसमें अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगा। अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की फिर अनदेखी की गई है और उन्हें इस टीम में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन


श्रेयस का टीम में नहीं होना हैरान करने वाला है। श्रेयस का बल्ला आईपीएल में खूब चला था और उन्होंने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। इन सबके बावजूद टीम चयन में उनकी अनदेखी की गई। टीम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये की गई जिसमें मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह सवाल पूछा गया कि श्रेयस को टीम में जगह क्यों नहीं मिली। इस पर अगरकर ने कहा, जहां तक यशस्वी जायसवाल की बात है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आप देखें कि किस तरह अभिषेक शर्मा ने अपना काम किया है और वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं, इसलिए यशस्वी को इंतजार करना होगा। ऐसा ही श्रेयस अय्यर के साथ भी है। उनकी कोई गलती नहीं है। हमारे पास सिर्फ 15 खिलाड़ियों को चुनने का मौका था। अगर जगह होती तो हम श्रेयस को टीम का हिस्सा जरूर बनाते।
विज्ञापन


बुमराह पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव और अजीत अगरकर?
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर सूर्यकुमार ने कहा, 'टी20 विश्व कप के बाद बुमराह टेस्ट कैलेंडर में व्यस्त हो गए। अब उनके पास समय है और टीम में वापसी कर रहे हैं। हम उन्हें टीम में पाकर खुश हैं।' अगरकर ने कहा, हम चाहते हैं कि बुमराह हर समय उपलब्ध रहे। लेकिन चोटों ने उन्हें काफी परेशान कर दिया है और फिजियो उनकी निगरानी कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वह ज्यादातर समय उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed