{"_id":"67c45cf7f25db2c01e0f720b","slug":"shreyas-iyer-stats-in-odi-he-rescued-india-from-an-early-collapse-in-dubai-against-new-zealand-in-ct-2025-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: 2023 से वनडे में चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर का है बेहतरीन रिकॉर्ड, कीवियों के खिलाफ बिखेरी चमक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: 2023 से वनडे में चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर का है बेहतरीन रिकॉर्ड, कीवियों के खिलाफ बिखेरी चमक
Sun, 02 Mar 2025 06:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 02 Mar 2025 06:58 PM IST
सार
श्रेयस और अक्षर पटेल ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। श्रेयस भारतीय पारी के छठे ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे जब भारत ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवाया।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर अपनी पारी से भारतीय टीम को संकट से उबारा। श्रेयस ने 98 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 79 रन बनाए जिससे भारत 50 ओवर में नौ विकेट पर 249 रन बनाने में सफल रहा। श्रेयस ने चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया। उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी पचासा जड़ा था।
विज्ञापन
श्रेयस-अक्षर ने की साझेदारी
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था, लेकिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जल्द ही तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद श्रेयस और अक्षर पटेल ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। श्रेयस भारतीय पारी के छठे ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे जब भारत ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवाया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ संयम से खेले
श्रेयस ने धीमी शुरुआत की और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों और मिचेल सैंटनर के खिलाफ संयम से खेलना जारी रखा। भारत ने शुभमन गिल, रोहित और विराट कोहली के विकेट पहले सात ओवर में ही गंवा दिए थे। एक समय भारत का स्कोर 30 रन के नुकसान पर तीन विकेट था। इसके बाद श्रेयस और अक्षर ने भारतीय पारी को संभाला और स्कोर चार विकेट पर 120 रन किया। श्रेयस इस मैच में जिम्मेदारी से खेले और उन्होंने अपनी पहली बाउंड्री 17वें ओवर में लगाई। अक्षर के साथ साझेदारी टूटने के बाद श्रेयस ने 34वें और 35वें ओवर में दो छक्के लगाए। हालांकि, अंत में विलियम ओ रुर्के ने श्रेयस को आउट कर उनकी पारी का अंत किया।

चौथे नंबर पर धमाल मचा रहे श्रेयस
श्रेयस 2023 से वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धमाल मचा रहे हैं। श्रेयस 2023 से वनडे में इस स्थान पर खेलते हुए 22 पारियों में 108.4 के स्ट्राइक रेट और 53.53 के औसत से 1017 रन बना चुके हैं जिसमें सात अर्धशतक और दो शतक शामिल हैं। श्रेयस मध्यक्रम में काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं और शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद वह अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। श्रेयस की बल्लेबाजी की ही मदद से भारत न्यूजीलैंड के सामने इस मुकाबले में चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रहा।