फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyas Iyer signed with Lancashire County team, will participate in Royal London Cup

श्रेयस अय्यर ने किया लंकाशायर काउंटी टीम से करार, रॉयल लंदन कप में लेंगे हिस्सा

Mon, 22 Mar 2021 10:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 22 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Shreyas Iyer signed with Lancashire County team, will participate in Royal London Cup
Shreyas Iyer - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पचास ओवरों के प्रारूप में खेले जाने वाले 2021 रॉयल लंदन कप के लिए इंग्लैंड के काउंटी क्लब लंकाशायर से जुड़ेंगे। क्लब ने सोमवार को इसकी घोषणा की। क्लब ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘लंकाशायर क्रिकेट को 2021 रॉयल लंदन क्लब के लिए विदेशी खिलाड़ी के तौर पर भारतीय अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर से करार करने की घोषणा कर खुशी हो रही है।’

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब ने बताया कि भारत के लिए 21 एकदिवसीय और 29 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके अय्यर टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले 15 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंचेंगे। वह टीम के साथ एक महीने तक ग्रुप चरण के मैचों के लिए रहेंगे।

बता दें कि इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, वीवीएस लक्ष्मण भी इस इंग्लिश क्लब का हिस्सा रह चुके हैं, ऐसे में श्रेयस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed