{"_id":"5b727cb442c792760f7a86f4","slug":"shreyas-iyer-says-not-getting-chance-in-senior-team-affects-my-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा बल्लेबाज हुआ परेशान, बोला- सीनियर टीम में नहीं चुने जाने से प्रदर्शन पर पड़ता है असर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवा बल्लेबाज हुआ परेशान, बोला- सीनियर टीम में नहीं चुने जाने से प्रदर्शन पर पड़ता है असर
Tue, 14 Aug 2018 12:24 PM IST
Trainee Trainee
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ए के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सीनियर राष्ट्रीय टीम में नहीं चुने जाने से कभी-कभार उनके प्रदर्शन पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
अय्यर ने यहां पत्रकारों से कहा, 'सब्र बनाये रखना बहुत मुश्किल होता है। जब आप लगातार अच्छा खेल रहे हैं, रन बना रहे हैं और फिर भी सीनियर टीम में नहीं है तो यह आपके जेहन में कौंधता रहता है। जब आप शीर्ष स्तर पर अच्छे गेंदबाजों का सामना करते हैं तो आपके प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव आता रहता है। आपको फोकस करना पड़ता है, लेकिन कई बार असर पड़ ही जाता है।'
विज्ञापन
घरेलू सर्किट में अच्छे प्रदर्शन के बाद अय्यर को वन-डे टीम में जगह मिली थी। उन्होंने इस साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए आखिरी वन-डे खेला था। पिछले साल अय्यर ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के लिए 317 रन बनाये थे। तीन साल पहले उन्हें आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स ने चुना और दो सत्र बाद वह कप्तान बने। अय्यर ने कहा कि कप्तानी से उन्हें दबाव के हालात में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मुझे कप्तानी पसंद है। कप्तानी से मेरा रवैया बिल्कुल बदल जाता है और मैं दबाव के हालात में अपने और टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करता हूं।'