{"_id":"6958c503a0ef3b0a4a015051","slug":"shreyas-iyer-is-set-to-play-for-mumbai-against-himachal-pradesh-in-the-vijay-hazare-trophy-2026-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shreyas Iyer: विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए श्रेयस को मिली मंजूरी, क्या न्यूजीलैंड सीरीज का होंगे हिस्सा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shreyas Iyer: विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए श्रेयस को मिली मंजूरी, क्या न्यूजीलैंड सीरीज का होंगे हिस्सा?
Sat, 03 Jan 2026 12:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:58 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए श्रेयस अय्यर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। श्रेयस विजय हजारे ट्रॉफी से मैदान पर वापसी करेंगे और वह हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुंबई के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की मंजूरी मिल गई है। श्रेयस को अक्तूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। वह मुंबई के लिए छह जनवरी को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में खेल सकते हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी चोट
श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीईई) ने नवंबर की शुरुआत में बताया था कि श्रेयस कुछ दिन चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे। श्रेयस बंगलूरू में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में हैं। सीओई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि श्रेयस मुंबई के लिए घरेलू टूर्नामेंट के जरिये वापसी करेंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी।

पहला आरटीपी पूरा किया
एक अधिकारी ने कहा, 'श्रेयस ने दो जनवरी 2026 को अपना पहला 50 ओवर का रिटर्न टू प्ले (आरटीपी) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। वह छह जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे जो उनका दूसरा रिटर्न टू प्ले होगा। इसके बाद ही उन्हें पूरी तरह फिट घोषित करने पर फैसला लिया जाएगा।' इस तरह श्रेयस भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना पहला मैच 31 दिसंबर को गोवा के खिलाफ खेला था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेंगी। वनडे सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम की घोषणा होगी। देखना दिलचस्प होगा कि इसमें श्रेयस का नाम शामिल रहता है या नहीं।