{"_id":"5d51285b8ebc3e6cb20d14f6","slug":"shreyas-iyer-hopes-for-consistent-run-in-indian-team-claim-for-number-four-position","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रेयस अय्यर ने ठोकी नंबर चार के लिए दावेदारी, अहम मौके पर बनाए 68 गेंद में 71 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रेयस अय्यर ने ठोकी नंबर चार के लिए दावेदारी, अहम मौके पर बनाए 68 गेंद में 71 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 12 Aug 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 71 रन की पारी से उन्हें भारतीय टीम में नियमित जगह बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन का श्रेय भारत ए टीम के साथ बिताए समय को दिया
2 of 5
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक साल बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले अय्यर ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 59 रन की जीत के दौरान 68 गेंद में 71 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अय्यर ने कप्तान विराट कोहली (120) के साथ 125 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने सात विकेट पर 279 रन बनाए।
3 of 5
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने भी मैच के बाद कहा कि अय्यर की पारी ने उनके ऊपर से दबाव कम किया। टी20 श्रृंखला के दौरान मौके से वंचित रहे 24 साल से अय्यर ने कहा, ‘मैं कुछ समय के लिए टीम में रहना चाहता हूं, निरंतरता हमेशा महत्वपूर्ण होती है। मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और टीम के लिए योगदान देना चाहता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले महीने भारत ए के वेस्टइंडीज दौरे पर दो अर्धशतक जड़ने वाले अय्यर ने कहा कि परिस्थितियों की जानकारी होने के कारण वह एकदिवसीय श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त थे। अय्यर ने कहा, ‘यह अच्छा दिन रहा। मुझे पता था कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा, मैं भारत ए के लिए खेला और मैं इन मैदानों पर खेला, अपनी पारी को मैंने अच्छी गति दी और मुझे लगता है कि मैं अच्छा खेला।’
विज्ञापन
5 of 5
कोहली के साथ साझेदारी पर अय्यर ने कहा, ‘मैंने फैसला किया कि मैं कोई जोखिम नहीं उठाऊंगा, विराट ने कहा कि हमें साझेदारी करने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘उसने मेरा अच्छा समर्थन किया, हमने एक और दो रन लिए और जब मौका मिला तो बाउंड्री लगाई। हमने फैसला किया कि 250 रन अच्छा स्कोर रहेगा, बेशक हमने 30 रन अधिक बनाए। उसने मुझे कम से कम 45वें ओवर तक बल्लेबाजी करने को कहा।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।