फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी कहलाते थे टीम इंडिया के अगले तेंदुलकर, अब बैन लगने के बाद हुई हालत खराब

Mon, 12 Aug 2019 05:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 12 Aug 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Depressed Prithvi Shaw flies to London, after doping case 8 month ban

कुछ समय पहले 18 साल के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्री हुई थी और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर अपना दम साबित किया था। वैसे तो जूनियर क्रिकेट में धमाल मचाने के कारण पृथ्वी की तुलना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से होती आ रही थी, लेकिन कैरेबियाई टीम के खिलाफ शतक के बाद हर किसी ने उन्हें टीम इंडिया का नया सचिन मान लिया था। मगर अब टीम इंडिया का यही भविष्य गलत कारणों की वजह से चर्चाओं में है।

Depressed Prithvi Shaw flies to London, after doping case 8 month ban
पृथ्वी शॉ

डोप टेस्ट में फेल होने के बाद अब से कुछ ही दिन पहले BCCI ने पृथ्वी पर आठ महीने का बैन लगाया था। बैन लगने के बाद पृथ्वी शॉ ने अपनी गलती मान ली थी। इसके बाद उनके बैन को लेकर विवाद लगातार जारी है। लगातार हो रहे विवाद और बैन की वजह से क्रिकेट के मैदान से दूर हो चुके पृथ्वी शॉ अब डिप्रेशन में चले गए हैं। विवादों और बैन से जुड़ी खबरों से दूर रहने के लिए वे भारत छोड़कर इंग्लैंड चले गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने बैन के खत्म होने तक पृथ्वी शॉ वहीं रहेंगे। उनका बैन 15 नवंबर को खत्म हो रहा है।

Depressed Prithvi Shaw flies to London, after doping case 8 month ban
पृथ्वी शॉ

बोर्ड द्वारा बैन लगाए जाने के बाद पृथ्वी शॉ ने अपनी गलती स्वीकारते हुए ट्वीट किया था कि मुझ पर 15 नवंबर तक का बैन लगाया गया है। ये एक कफ सिरप में मौजूद प्रतिबंधित पदार्थ की वजह से हुआ जो मैंने अनजाने में ली थी। फरवरी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान मुझे जुखाम हो गया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मैं पैर में लगी चोट से जूझ रहा था। मैं ठीक हो रहा था और मुझे मैदान पर जल्दी लौटना था और इसी की वजह से मैंने सावधान रहने के लिए प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं। मैं अब भी अपनी चोट से जूझ रहा हूं जो पिछले टूर्नामेंट में मुझे लगी थी। इस खबर से मैं काफी सदमे में हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Depressed Prithvi Shaw flies to London, after doping case 8 month ban
पृथ्वी शॉ

भारत के लिए अब तक दो टेस्ट मैच में 118.50 की औसत से 237 रन (एक शतक और एक अर्धशतक) बनाने वाले पृथ्वी ने अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाकर कमाल कर दिया था। इस साल 22 फरवरी को इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान पृथ्वी शॉ के यूरीन का सैंपल लिया गया था। उनके यूरीन में प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया था। ये टेस्ट बीसीसीआई ने अपने एंटी डोपिंग प्रोग्राम के तहत कराया था। उनका टेस्ट पॉजिटीव होने की वजह से उनपर बोर्ड ने आठ महीने का बैन लगा दिया था जो मार्च से ही शुरू हो गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed