फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyas Iyer dance after Mumbai win Ranji Trophy final, fans troll him on social media, asked about back pain

VIDEO: रणजी फाइनल जीतने के बाद खूब नाचे श्रेयस, सोशल मीडिया पर फैंस ने किया ट्रोल, पूछा- कमर दर्द कब ठीक हुआ?

Thu, 14 Mar 2024 07:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Mar 2024 07:38 PM IST
सार

रणजी फाइनल में जीत के बाद मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। उन्होंने फाइनल में मुंबई के लिए महत्वपूर्ण 95 रन बनाए थे। अय्यर को 95 रन की पारी के दौरान पीठ में ऐंठन का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Shreyas Iyer dance after Mumbai win Ranji Trophy final, fans troll him on social media, asked about back pain
श्रेयस अय्यर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई क्रिकेट टीम ने गुरुवार को रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीत ली। अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली टीम ने विदर्भ को 169 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुंबई ने फाइनल में विदर्भ को 538 रन का लक्ष्य दिया था। विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर (102) और हर्ष दुबे (65) ने अंतिम दिन अंतिम दिन पहले सत्र में मुंबई के गेंदबाजों को खूब सताया। विदर्भ ने पांचवें दिन पांच विकेट पर 248 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसे तब जीत के लिए 290 रन की जरूरत थी। हालांकि, टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। विदर्भ की टीम 368 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

श्रेयस का डांस करते हुए वीडियो वायरल

रणजी फाइनल में जीत के बाद मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। उन्होंने फाइनल में मुंबई के लिए महत्वपूर्ण 95 रन बनाए थे। अय्यर को 95 रन की पारी के दौरान पीठ में ऐंठन का सामना करना पड़ा था और मुंबई टीम के फिजियो द्वारा दो बार जांच की गई। वह बुधवार को भी मुंबई के लिए फील्डिंग करने के लिए  मैदान पर नहीं उतरे थे। हाल ही में यह भी रिपोर्ट भी सामने आई है कि अय्यर पीठ की ऐंठन के कारण आईपीएल 2024 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। साल 2023 में उन्होंने इसी चोट की सर्जरी कराई थी और आईपीएल में नहीं खेले थे। अब वह फिर कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी फंस चुके हैं श्रेयस अय्यर

सूत्र ने बताया था कि श्रेयस की चोट की स्थिति सही नहीं लग रही है। उनकी पीठ की चोट बढ़ गई है। रणजी फाइनल के पांचवें दिन उनके मैदान पर उतरने की संभावना नहीं है और ऐसा ही हुआ भी। वह आईपीएल के शुरुआती मैचों से भी बाहर हो सकते हैं। हालांकि, डांस वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे उनके पीठ दर्द की स्थिति के बारे में पूछा है और उनका मजाक उड़ाया है। श्रेयस पर एक बार पहले भी झूठ बोलने के आरोप लग चुके हैं। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट के बाद खराब फॉर्म की वजह से टीम से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं

हालांकि, इसके बाद उन्होंने कमर दर्द का हवाला देकर रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला नहीं खेला था और आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं, नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने रिपोर्ट जारी कर कहा था कि श्रेयस पूरी तरह फिट हैं। इससे बीसीसीआई नाराज था। बोर्ड ने उन्हें केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर कर दिया था। अब एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। 





मुंबई ने 42वीं बार जीता खिताब

मुंबई ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ को 169 रनों से हराकर रिकॉर्ड 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब जीता। रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए। जवाब में विदर्भ की पहली पारी 105 रन पर सिमट गई। अपनी दूसरी पारी में मुंबई ने 418 रन बनाए और उनकी कुल बढ़त 537 रन की हुई और विदर्भ के सामने 538 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में विदर्भ की टीम अपनी दूसरी पारी में 368 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ मुंबई ने 169 से मुकाबला जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed