{"_id":"5dde61a68ebc3e548b2b0aa5","slug":"should-not-take-more-than-five-weeks-to-recover-wriddhiman-saha-after-finger-surgery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर चोटिल हुआ 'नंबर एक' विकेटकीपर, डे-नाइट टेस्ट में पूरा किया थे विकेटों का 'शतक'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिर चोटिल हुआ 'नंबर एक' विकेटकीपर, डे-नाइट टेस्ट में पूरा किया थे विकेटों का 'शतक'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 27 Nov 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋद्धिमान साहा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेस्ट में भारत के नंबर एक विकेटकीपर कहे जाने वाले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा एक बार फिर चोटिल हो गए। अब वह कुछ दिनों तक मैदान से दूर रहेंगे। बताया जा रहा है कि उन्हें ठीक होने में लगभग पांच हफ्ते का समय लग सकता है।
2 of 5
Wriddhiman Saha
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए दूसरे व ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट के दौरान उनके दाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद उन्हें उंगली की सर्जरी करानी पड़ी है। बता दें कि 35 वर्षीय साहा की मंगलवार को मुंबई में सर्जरी हुई।
3 of 5
Wriddhiman Saha
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रेस रिलीज में कहा, 'बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने हाथ और कलाई के स्पेशलिस्ट से सलाह ली। उन्हें ऑपरेशन के लिए कहा गया। मुंबई में मंगलवार को उनका सफल ऑपरेशन हुआ। अब वो जल्दी ही बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन कराएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Wriddhiman Saha
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट क्रिकेट में 100 शिकार पूरे करने वाले साहा को इससे पहले भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्तूबर में टेस्ट सीरीज के दौरान ऐसी ही चोट लगी थी लेकिन वो बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले ठीक हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
ऋधिमान साहा
- फोटो : bcci
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज अगले साल फरवरी में खेली जानी है। पहला टेस्ट मैच 21 फरवरी से और दूसरा टेस्ट मैच 29 फरवरी से खेला जाना है। उम्मीद जताई जा रही है कि साहा न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले साल होने वाली टेस्ट सीरीज तक वापसी कर लेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।