वैसे तो आए दिन सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी अपने ड्रेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ड्रेस वायरल हो रही है जो किसी सेलिब्रिटी की नहीं है। हम जिस वायरल हो रही ड्रेस के बारे में बात कर रहे हैं उसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आप चाह कर भी उसे छू नहीं सकते हैं। कीमत की बात करें तो इस ड्रेस के लिए करीब 7 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे। आइए जानते हैं इस ड्रेस के बारे में विस्तार से...
इस ड्रेस को चाह कर भी नहीं छू पाएंगे आप, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित सुरक्षा कंपनी क्वांटस्टैंप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड मा ने अपनी पत्नी के लिए एक ड्रेस पर 9,500 अमरीकी डॉलर यानी करीब 7 लाख रुपए खर्च कर दिए। एक कपड़ें के लिए यह बहुत बड़ी कीमत है, खासतौर पर तब जब यह फिजीकल फॉर्म में मौजूद ही नहीं हो।
यह ड्रेस एक डिजिटल ड्रेस है जिसे फैशन हाउस द फैब्रिकेंट द्वारा तैयार किया गया है।आज के समय को डिजिटल एज के रूप में जाना जा रहा है। सारी चीजें डिजिटल तरीके से हो रही हैं। ऐसे में, अगर डिजिटल ड्रेस भी सामने आ जाए तो इसमें अचरज की कोई बात नहीं है।
A post shared by The Fabricant (@the_fab_ric_ant) on
रिचर्ड मा ने इस ड्रेस को लेकर कहा कि "निश्चित रूप से यह बहुत महंगी है, लेकिन यह भी एक निवेश की तरह है।" रिचर्ड का कहना है कि वह और उनकी पत्नी महंगे कपड़े नहीं खरीदते लेकिन वह इस ड्रेस को बनवाना चाहते हैं। महंगा होने के बावजूद भी यह ड्रेस इसलिए बनवाया क्योंकि इसका उपयोग काफी लंबे समय तक हो सकता है।
रिचर्ड मा ने कहा कि "दस साल में हर कोई 'डिजिटल फैशन' पहनेगा। यह एक अद्वितीय यादगार होगा। यह समय का एक प्रतीक है।"