फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Malik Nephew Muhammad Huraira Becomes 2nd Youngest Pakistani player To Hit Triple Ton

कीर्तिमान: शोएब मलिक के भतीजे मुहम्मद हुरैरा ने 19 साल की उम्र में जड़ा तिहरा शतक, हासिल की खास उपलब्धि

Mon, 20 Dec 2021 05:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 20 Dec 2021 05:40 PM IST
सार

पकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज और शोएब मलिक के भतीजे मुहम्मद हुरैरा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
Shoaib Malik Nephew Muhammad Huraira Becomes 2nd Youngest Pakistani player To Hit Triple Ton
मुहम्मद हुरैरा - फोटो : social media

विस्तार

पकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज और शोएब मलिक के भतीजे मुहम्मद हुरैरा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ही मौजूद हैं। मियांदाद ने 17 साल 310 दिन की उम्र मे यह कमाल किया था।

विज्ञापन


19 वर्षीय हुरैरा ने कैद-ए-आजम ट्रॉफी के दौरान एक मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 327 गेंदों में अपना तिहरा शतक पूरा किया। उन्होंने यह उपलब्धि 19 साल 239 दिन की उम्र में हासिल की।
विज्ञापन

 


हुरैरा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के सिर्फ दूसरे और दुनिया के आठवें बल्लेबाज हैं। यह पाकिस्तान की सरजमीं पर 23वां तिहरा शतक है और हुरैरा ऐसा करने वाले 22वें खिलाड़ी। विदेशी खिलाड़ियों में माइक बीयरली, मार्क टेलर और वीरेंद्र सहवाग ने यह कारनामा किया है।

बात करें हुरैरा की पारी की तो उन्होंने नार्दर्न की तरफ से खेलते हुए बलोचिस्तान के खिलाफ 90।67 की स्ट्राइक रेट से 343 गेंदों में 311 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 40 चौके और चार छक्के जड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed