फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Malik hits fastest batsman T20 Fifty for pakistan this was Sania Mirzas reaction watch video

PAK vs SCO: सबसे तेज टी-20 फिफ्टी लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने शोएब मलिक, ऐसा थी सानिया मिर्जा की प्रतिक्रिया, देखें Video

Mon, 08 Nov 2021 12:06 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 08 Nov 2021 12:06 AM IST
सार

पाकिस्तान के शोएब मलिक ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वो टी-20 में पाकिस्तान के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
 

विज्ञापन
Shoaib Malik hits fastest batsman T20 Fifty for pakistan this was Sania Mirzas reaction watch video
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान ने अपने पांचवें मैच में स्कॉटलैंड को 72 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान एकमात्र टीम बन गई, जिसने इस वर्ल्डकप में अपने सभी लीग मैच जीते हैं। इस मैच में पाकिस्तान के शोएब मलिक ने सिर्फ 18 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही मलिक टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके इस कीर्तिमान पर पत्नी सानिया मिर्जा बेहद खुशी दिखाई दीं और उन्होंने जश्न मनाते हुए तालियां बजाई। उनके इस जश्न का वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मलिक के 50 रन पूरे होने के बाद सानिया ने अपने बेटे के साथ जश्न मनाया। वो स्टेडियम में पाकिस्तान का मैच देखने पहुंची थीं और उनके पति ने उन्हें निराश नहीं किया। मलिक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सानिया के साथ पाकिस्तान के सभी फैंस का खूब मनोरंजन किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने अपनी तूफानी पारी में 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और छह छक्कों के साथ एक चौका भी लगाया। उन्होंने पाकिस्तान की पारी की आखिरी चार गेंदों में 22 रन बनाए। 

पाकिस्तान के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

18 शोएब मलिक बनाम स्कॉटलैंड शारजाह 2021
21 उमर अकमल बनाम ऑस्ट्रेलिया एजबेस्टन 2010
22 उमर अकमल बनाम न्यूजीलैंड हैमिल्टन 2016

इस विश्व कप में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में मलिक ने अब भारत के केएल राहुल की बराबरी कर ली है, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं विश्वकप में सबसे तेज अर्धशतक युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने पहले टी20 विश्व कप में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

टी-20 वर्ल्डकप में सबसे तेज फिफ्टी

12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 2007
17 स्टीफन मायबर्ग बनाम आयरलैंड सिलहट 2014
18 ग्लेन मैक्सवेल बनाम पाकिस्तान मीरपुर 2014
18 केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड दुबई 2021
18 शोएब मलिक बनाम स्कॉटलैंड शारजाह 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed