फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Malik: Former Pakistani captain Mohammad Hafeez made a big statement about Shoaib Malik on retirement

Shoaib Malik: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने शोएब मलिक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- उन्हें पहले ही रिटायरमेंट...

Mon, 19 Sep 2022 04:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 Sep 2022 04:06 PM IST
सार

हफीज ने कहा कि उन्होंने पहले ही मलिक से रिटायरमेंट ले लेने के लिए कहा था, क्योंकि उन्हें पता था वर्ल्ड कप टीम में उन्हें जगह नहीं दी जाएगी और न ही उनका सम्मान किया जाएगा।

विज्ञापन
Shoaib Malik: Former Pakistani captain Mohammad Hafeez made a big statement about Shoaib Malik on retirement
मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम के एलान से पहले फैन्स और क्रिकेट पंडित कयास लगा रहे थे कि दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक की टीम में वापसी होगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और उन्हें 15 सदस्यीय टीम से भी बाहर कर दिया गया। अब पूर्व पाकिस्तान कप्तान मोहम्मद हफीज ने शोएब मलिक को लेकर बड़ा बयान दिया है। 
विज्ञापन

हफीज ने कहा कि उन्होंने पहले ही मलिक से रिटायरमेंट ले लेने के लिए कहा था, क्योंकि उन्हें पता था वर्ल्ड कप टीम में उन्हें जगह नहीं दी जाएगी और न ही उनका सम्मान किया जाएगा। एक इंटरव्यू के दौरान हफीज ने कहा- मलिका ने पाकिस्तान के लिए 21 से 22 साल बेहतरीन क्रिकेट खेली। इतने समय तक अपनी फिटनेस बनाए रखना शानदार है।

Shoaib Malik, Mohammad Hafeez should retire gracefully': Ramiz Raja |  Sports News,The Indian Express
विज्ञापन
विज्ञापन

हफीज ने कहा- जब मैंने संन्यास लिया, तो मैंने मलिक से कहा था कि वह भी रिटायरमेंट ले लें, क्योंकि मुझे पता था कि उनका सम्मान नहीं किया जाएगा। मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है। मेरा मानना है कि वह एक बार और वर्ल्ड कप खेलने चाहते थे, लेकिन क्रिकेट एक क्रूर खेल है। 
विज्ञापन

एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद मलिक ने ट्वीट कर अपनी टीम की आलोचना की थी। उन्होंने लिखा था- दोस्ती, पसंद और नापसंद पाकिस्तान टीम में काफी ज्यादा है। हफीज ने कहा- दुर्भाग्य से जब मलिक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, तब भी विदाई मैच नहीं दिया गया था। पाकिस्तान क्रिकेट के लिए उनकी सेवाओं को समझते हुए एक मैच दिया जाना चाहिए था। जब भी क्रिकेट से रिटायरमेंट की बात आती है तो हमारा मैनेजमेंट हमेशा से कमजोर रहा है।

हफीज ने कहा- अगर मलिक को विश्व कप में जदह दी गई होती तो टीम को एक वरिष्ठ खिलाड़ी मिलता। इस तरह की बात न करें कि मलिक कट और पुल शॉट्स नहीं खेल सकते। वह हर तरह के शॉट में सक्षम हैं। यह न भूलें कि उन्होंने 22 साल क्रिकेट खेला है और उन्हें इस तरह के शॉट्स नहीं आएंगे? हमें समझने की जरूरत है कि हमें उचित क्रिकेटरों की जरूरत है जिनके साथ हम विनिंग कॉम्बिनेशन बना सकते हैं चाहे खिलाड़ी 40 साल के हों या 20 के हों।

Shoaib Malik 🇵🇰 on Twitter:
हफीज और शोएब मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed