फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: सहवाग को लेकर अख्तर का बड़ा बयान, बोला- जितना उसके सर पे बाल नहीं है, उतना...

Thu, 23 Jan 2020 07:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 23 Jan 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
Shoaib Akhtars Big statement on virender sehwag, watch video
शोएब अख्तर ,वीरेंद्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं अख्तर ने सहवाग को लेकर क्या कहा?


 

Shoaib Akhtars Big statement on virender sehwag, watch video
Shoaib Akhtar

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के माध्यम से सहवाग को लेकर बड़ी बात कही है। अख्तर के इस बात को अगर समझने की कोशिश की जाए तो शायद लोग यही कहेंगे कि उन्हें इस तरह की बात नहीं बोलनी चाहिए। 

Shoaib Akhtars Big statement on virender sehwag, watch video
शोएब अख्तर

अपने यूट्यूब वीडियो के शुरुआत में अख्तर ने खुद की तारीफ करते हुए टीम इंडिया और भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'क्या ये बात सच नहीं है कि टीम इंडिया दुनिया की सबसे नंबर एक टीम है? क्या ये बात सच नहीं है कि विराट कोहली दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं अगर क्रिकेट के बारे में कुछ बता रहा हूं तो लोगों को तकलीफ क्या है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoaib Akhtars Big statement on virender sehwag, watch video
शोएब अख्तर

इसके आगे उन्होंने कहा, 'मैंने पाकिस्तान के लिए 15 साल खेला है। मैं यूट्यूब की वजह से फेमस नहीं हुआ।  मैं पाकिस्तान की तरफ से खेलने की वजह से फेमस हुआ हूं। मैं दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज था, इस वजह से फेमस हुआ हूं। मुझे लोग प्यार करते हैं। मेरे फैंस केवल हिन्दुस्तान में नहीं हैं। मुझे दुनिया के लोग प्यार करते हैं।'

विज्ञापन
Shoaib Akhtars Big statement on virender sehwag, watch video
शोएब अख्तर

इसके आगे जो अख्तर ने सहवाग को लेकर बोला वो वाकई सीरियस वाला था। अख्तर ने कहा, 'एक पुरानी वीडियो वायरल हुई, मेरे दोस्त सहवाग की है। सहवाग के बारे में आपको पता ही है कि वो नॉन सीरियस बातें करता है, लेकिन उसने कहा था कि अख्तर को पैसे चाहिए, इसलिए वो इंडिया की तारीफ करता है। देखिए रिस्क अल्लाह के हाथ में होता है और इंसान के हाथ में ही नहीं है। इंडिया नहीं अल्लाह पालता है। और दूसरा सहवाग के लिए उसके सवाल का जवाब है- जितना उसके सर पे बाल नहीं है, उतना मेरे पास माल होगा। हालांकि, इसके बाद उन्होंने ये भी कहा की मैं  ये बात मजाक के तौर पर कह रहा हूं वीरेंद्र सहवाग, बर्दाश्त करना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed