फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी ने की रोहित-शमी की भविष्यवाणी, बताया आगे का करियर

Tue, 08 Oct 2019 07:54 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 08 Oct 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
Shoaib Akhtar says rohit has better technique than sehwag and Shami can be the king of reverse swing
शमी और रोहित - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि सलामी बल्लेबाज के रूप में पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक के बाद रोहित शर्मा का टेस्ट करियर आगे ही बढ़ेगा जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रिवर्स स्विंग के बादशाह बन सकते हैं। अख्तर को मलाल है कि किसी पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने उनसे सलाह नहीं मांगी जबकि शमी जैसे भारतीय तेज गेंदबाजी को लेकर उनके संपर्क में हैं।


 

Shoaib Akhtar says rohit has better technique than sehwag and Shami can be the king of reverse swing
रोहित शर्मा - फोटो : social media

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'रोहित शर्मा एक के बाद एक शतक बना रहा है और मैं कहता रहा हूं कि रोहित को भारतीय टेस्ट टीम में होना चाहिए। यहां से वह महान टेस्ट खिलाड़ी बनेंगे। टेस्ट क्रिकेटर के रूप में रोहित काफी प्रगति करेंगे। उनके पास वीरेंद्र सहवाग से अच्छा तकनीक है।'

Shoaib Akhtar says rohit has better technique than sehwag and Shami can be the king of reverse swing
शमी - फोटो : सोशल मीडिया

अख्तर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शमी को उन्होंने रिवर्स स्विंग को खतरनाक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा, 'भारत की विश्व कप (50 ओवर के) में निराशा के बाद एक दिन शमी ने मुझे फोन किया और कहा कि वह दुखी है कि भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। मैंने उसे कहा कि मायूस मत हो और फिटनेस बरकरार रखो। घरेलू सीरीज आ रही है और मैं कह रहा हूं कि तुम अच्छा प्रदर्शन करोगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoaib Akhtar says rohit has better technique than sehwag and Shami can be the king of reverse swing
Shoaib Akhtar

अख्तर ने कहा, 'मैंने शमी को कहा कि मैं चाहता हूं कि वह तूफानी गेंदबाज बने जो बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दे। उसके पास स्विंग और सीम है, इसके अलावा उसके पास रिवर्स स्विंग की कला भी है जो उपमहाद्वीप में बेहद कम गेंदबाजों के पास है। मैंने उसे कहा कि वह रिवर्स स्विंग का बादशाह बन सकता है।'

विज्ञापन
Shoaib Akhtar says rohit has better technique than sehwag and Shami can be the king of reverse swing
shoaib akhtar - फोटो : file photo

पाकिस्तान के लिए 1997 से 2007 के बीच 46 टेस्ट में 178 विकेट चटकाने वाले 44 साल के अख्तर ने कहा, 'अब आप देखिए कि उसने क्या किया है, उसे बेजान पिच (विशाखापट्नम में) पर विकेट हासिल किए। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed