फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar says indian team showed how to exhibit character in crisis 

खामोशी से भी लिखे जाते हैं जीत के फसाने, रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने दिखाया: अख्तर

Wed, 30 Dec 2020 10:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 30 Dec 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Akhtar says indian team showed how to exhibit character in crisis 
शोएब अख्तर, टीम इंडिया - फोटो : social media

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर रहे पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम के मेलबर्न में किए गए प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है। अख्तर ने कहा कि भारत ने जीत का जज्बा और प्रतिबद्धता दिखाई। एडीलेड में 36 रन पर आउट होने के बाद भारतीय टीम ने मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की।

विज्ञापन


भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया चारों खाने चित
अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'भारत ने असल में ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। संकट में जज्बा दिखाया जाता है। भारतीय टीम ने बेहद संकट की स्थिति में अपना कौशल और जज्बा दिखाया। उन्होंने दिखाया कि वे हार मानने वाले नहीं हैं।'
विज्ञापन


चुपचाप कड़ी मेहनत से बयां होती है सफलता की कहानी
अख्तर इस बात से ज्यादा प्रभावित दिखे कि रहाणे ने विराट कोहली, मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति के बावजूद सहजता से अपनी भूमिका निभाई। रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा, 'अजिंक्य ने सहजता से टीम की अगुवाई की। उन्होंने गेंदबाजी में सही बदलाव करके किसी का ध्यान खींचने की कोशिश नहीं की और अब सफलता सारी कहानी बयां कर रही है। कहा जाता है कि अगर आप चुपचाप कड़ी मेहनत करते हैं तो सफलता कहानी बयां करती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सिराज ने पिता को दी सच्ची श्रद्धांजलि
अख्तर ने इसके बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल की तारीफ की, जिन्होंने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, 'सिराज ने अपना पिता गंवा दिया जो अपने बेटे को भारत की तरफ से खेलते हुए देखना चाहते थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण था। उसने अपना सारा गुस्सा ऑस्ट्रेलिया पर निकाला और अपने पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी।'


रविंद्र जडेजा का अहम योगदान
अख्तर ने कहा, 'जब आप गिल को देखते हो तो आपको लगता है कि वह बेजोड़ बल्लेबाज है, जिसे आप भविष्य में देखने वाले हैं। रविंद्र जडेजा टीम में आए और हर विभाग में योगदान दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed