T20 WC: सेमीफाइनल से पहले ही हवा में उड़ रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी, शोएब बोले- विश्व कप में फिर भारत से भिड़ना है
पाकिस्तान की टीम भले ही किस्मत के सहारे सेमीफाइनल में पहुंची हो, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अब फाइनल खेलने का दम भर रहे हैं। शोएब अख्तर ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें फिर से इस विश्व कप में भिड़ेंगी।
विस्तार
पाकिस्तान की टीम भले ही किस्मत के सहारे सेमीफाइनल में पहुंची हो, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अब फाइनल खेलने का दम भर रहे हैं। शोएब अख्तर ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें फिर से इस विश्व कप में भिड़ेंगी। पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद शोएब अख्तर काफी उत्साहित हो गए। उन्होंने कहा कि अब भारत और पाकिस्तान की टीमें फिर से आमने-सामने होंगी। ऐसा तभी संभव है, जब दोनों टीमें विश्व कप के फाइनल में पहुंच जाएं।
What a tournament. No team was at their absolute best, that made the tournament the best.
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) November 6, 2022
A World Cup to remember. pic.twitter.com/54TRquTtGy
भारत के पक्ष में हैं संयोग
इस विश्व कप में कई चीजें 2011 या 2007 विश्व कप के समान हुई हैं। दोनों बार टीम इंडिया विश्व विजेता बनी थी। ऐसे में फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि भारत इस बार भी चैंपियन बनेगा। 2011 में भी आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया था और ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम सिर्फ दक्षिण अफ्रीका से हारी थी। 2007 में पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में भारत से हारा था और दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई थीं। इस बार भी कई चीजें ऐसी हुई हैं।