फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar Harbhajan Singh Sprint Race, Shoaib teases Bhajji got befitting reply; Watch Video

Shoaib-Harbhajan: 'आज तू रेस हार गया न...', शोएब अख्तर का हरभजन सिंह को छेड़ा तो मिला करारा जवाब, जानें मामला

Fri, 23 Feb 2024 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 23 Feb 2024 03:44 PM IST
सार

ब्रोमांस की बात करें तो अख्तर और हरभजन ने हाल ही में यूएई में एक-दूसरे के साथ मुलाकात की। दोनों पूर्व खिलाड़ी वर्तमान में चल रही अबू धाबी टी10 लीग में विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shoaib Akhtar Harbhajan Singh Sprint Race, Shoaib teases Bhajji got befitting reply; Watch Video
शोएब और हरभजन रेस करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट में जब बात भारत और पाकिस्तान के मैच की आती है तो दूसरे सभी मैच फीके पड़ जाते हैं। सुनील गावस्कर और जावेद मियांदाद के दिनों से लेकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर के बीच प्रतिद्वंद्विता तक, टक्कर देखने लायक होती थी। हालांकि, दोनों देश के खिलाड़ियों ने मैदान के बाहर एक-दूसरे के साथ अपने संबंधों के बारे में भी बात की है। भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स कई बार यह कह चुके हैं कि मैदान के अंदर कोई भी दुश्मनी हो, लेकिन मैदान के बाहर दोस्ती उतनी ही गहरी होती थी। अख्तर ने अक्सर स्पिनर हरभजन सिंह सहित कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ अपने ब्रोमांस के किस्से सुनाए हैं।
विज्ञापन

ब्रोमांस की बात करें तो अख्तर और हरभजन ने हाल ही में यूएई में एक-दूसरे के साथ मुलाकात की। दोनों पूर्व खिलाड़ी वर्तमान में चल रही अबू धाबी टी10 लीग में विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहे हैं। इस बीच दोनों ने मैच के बीच में एक दूसरे के साथ काफी मजाक किया। अख्तर ने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। वीडियो में अख्तर और हरभजन को स्प्रिंट रेस करते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद दोनों मजाक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अख्तर को यह कहते हुए सुना जा सकता है- हर बार मैं जब भी भज्जी के साथ कोई वीडियो पोस्ट करता हूं, लाखों व्यूज मिलते हैं। आज तू रेस हार गया न, व्यू बढ़वा दिए। इस पर हरभजन जवाब देते हैं- 40 लाख व्यूज आने चाहिए। इस पर अख्तर कहते हैं- 40 लाख नहीं, 4 करोड़। अख्तर का करियर चोट से भरा रहा है। उन्होंने भारत में 2011 विश्व कप के बाद घुटने से संबंधित कारणों से संन्यास का एलान कर दिया था।
विज्ञापन

1997 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले अख्तर ने 46 टेस्ट में 178 विकेट लिए, जिनमें से आखिरी 2007 में बैंगलोर में भारत के खिलाफ था। उन्होंने 163 वनडे मैचों में 247 विकेट हासिल किए और 15 टी20 में 19 विकेट भी लिए। दूसरी ओर, हरभजन ने 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। ऑफ स्पिनर 2000 के दशक में सभी प्रारूपों में भारतीय टीम का एक अभिन्न हिस्सा थे और एमएस धोनी की कप्तानी में टीम के साथ 2007 आईसीसी टी20 और 2011 आईसीसी वनडे विश्व कप जीता था। हरभजन ने 2001 में प्रसिद्धि हासिल की क्योंकि उन्होंने भारत को स्टीव वॉ की ऑस्ट्रेलियाई टीम को घरेलू टेस्ट सीरीज में हराने में अहम भूमिका निभाई थी। 

हरभजन ने 17 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 1998 में बेंगलुरू में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लिए। उन्होंने 236 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 269 विकेट लिए। उन्होंने 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25 विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed