फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar Aadhar Card: Shoaib Akhtar is missing India; Legends League cricket Asia Lions, India Maharajas

Shoaib Akhtar Aadhar Card: भारत को काफी मिस कर रहे हैं PAK के शोएब अख्तर, बोले- मेरा आधार कार्ड भी बन गया

Thu, 16 Mar 2023 08:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Mar 2023 08:48 PM IST
सार

कतर की राजधानी दोहा में लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आयोजन हो रहा है। इसमें क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों की तीन टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भारत के पूर्व क्रिकेटरों से सजी इंडिया महाराजा, भारत के अलावा एशिया के बाकी देशों के क्रिकेटरों से सजी एशिया लायंस और एशिया से बाहर के क्रिकेटरों से सजी वर्ल्ड जाएंट्स की टीमें शामिल हैं।

विज्ञापन
Shoaib Akhtar Aadhar Card: Shoaib Akhtar is missing India; Legends League cricket Asia Lions, India Maharajas
शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान अपने एक बयान से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि वह कभी-कभी भारत को काफी मिस करते हैं और उनका आधार कार्ड भी बन चुका है। अख्तर ने कहा कि अब भारत का होने के लिए उनके पास साबित करने के लिए कुछ बाकी नहीं रह गया है।
विज्ञापन

दरअसल, कतर की राजधानी दोहा में लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आयोजन हो रहा है। इसमें क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों की तीन टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भारत के पूर्व क्रिकेटरों से सजी इंडिया महाराजा, भारत के अलावा एशिया के बाकी देशों के क्रिकेटरों से सजी एशिया लायंस और एशिया से बाहर के क्रिकेटरों से सजी वर्ल्ड जाएंट्स की टीमें शामिल हैं। मंगलवार को एशिया लायंस और इंडिया महाराज के बीच मैच खेला गया। शोएब अख्तर एशिया की टीम में शामिल हैं।

LLC Has Become Larger Than Life, Says Asia Lions' Shoaib Akhtar
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के बाद शोएब अख्तर ने कई बयान दिए। उन्होंने भारत के बारे में बातचीत करते हुए कहा- मुझे भारत बहुत पसंद है। मैं दिल्ली आता जाता रहता हूं। मेरा आधार कार्ड भी बन गया है, बाकि कुछ रह नहीं गया है। मैं चाहता हूं कि इस साल होने वाला एशिया कप पाकिस्तान में ही हो। साथ ही इसका फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाए। मैं भारत में खेलना काफी मिस करता हूं। भारत ने मुझे बेहद प्यार दिया है। 
विज्ञापन

शोएब ने साथ ही एशिया कप पाकिस्तान में न होने पर विकल्प देश का भी जिक्र किया। शोएब अख्तर ने कहा- एशिया कप को पाकिस्तान या श्रीलंका में होना चाहिए। हाल ही में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में करीब तीन साल के अंतराल के बाद शतक लगाया था। कोहली की इस पारी पर शोएब ने कहा- मुझे कोहली को पुरानी लय में लौटता देख आश्चर्य नहीं हुआ। वह काफी अनुभवी खिलाड़ी है।

Asia Cup 2023 should be held in Sri Lanka if not Pakistan: Shoaib Akhtar

एशिया लायंस और इंडिया महाराज के बीच मैच में अख्तर को सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी करने मिला था। इंडिया ने यह मैच 10 विकेट से जीता था। शोएब अख्तर जब गेंदबाजी के लिए आए, तब इंडिया महाराजा टीम के ओपनर गंभीर और रॉबिन उथप्पा क्रीज पर थे। इन दोनों बल्लेबाजों ने शोएब के ओवर में जमकर कुटाई की और 12 रन निकाले। 47 साल के शोएब इस एक ओवर में इतने थक गए कि उन्हें मैदान से ही बाहर जाना पड़ गया।

शोएब की गेंदबाजी में वो पुरानी धार नजर नहीं आई और ना ही उनकी फिटनेस अच्छी दिखी। शोएब हांफते हुए मैदान से बाहर गए थे। उनकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद श्रीलंका के इसुरु उडाना को मैदान पर लाया गया और उन्होंने अख्तर को रिप्लेस किया। लीजेंड्स लीग में अब तक पांच मैच खेले जा चुके हैं। एशिया ने अपने तीन में से दो मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, इंडिया महाराज को तीन में से सिर्फ एक में जीत मिली है, दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड जाएंट्स ने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं।

I'll do anything for money': Shoaib Akhtar admits on camera, Pakistan  players taken aback | Cricket News
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed