फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shivnarine Chanderpaul breaks sachin s record

चंद्रपॉल ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा, ब्रैडमैन की 'बराबरी'

Fri, 20 Dec 2013 08:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Dec 2013 08:35 PM IST
विज्ञापन
Shivnarine Chanderpaul breaks sachin s record

दिग्गज कैरेबियाई बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने जहां सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है तो डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन


चंद्रपॉल (नाबाद 122) रन की शानदार पारी के दम पर वेस्टइंडीज की पूरी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन की पहली पारी में 367 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर, मेजबान न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए है जबकि वह अभी भी वेस्टइंडीज के स्कोर से 211 रन पीछे है।

वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज चंद्रपॉल ने शुक्रवार को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलने के साथ ही सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक नाबाद शतकों के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रैडमैन के शतकों की बराबरी
चंद्रपॉल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी में नाबाद 122 रन बनाए। उनके टेस्ट करियर का 29वां शतक है।

इस शतक के साथ उन्होंने महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतकों की बराबरी की ली है।

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज ब्रैडमैन ने 1928 से 1948 वर्ष तक अपने क्रिकेट करियर में 52 टेस्ट में 29 शतक लगाए थे। उन्होंने टेस्ट में रिकॉर्ड 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए।


17वीं नाबाद शतकीय पारी
शिवनारायण चंद्रपॉल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 122 रनों की पारी खेली जो उनके टेस्ट करियर की नाबाद 17वीं शतकीय पारी है जबकि तेंदुलकर ने अपने 200 टेस्ट मैचों के करियर में नाबाद 16 शतक बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा 51 शतक दर्ज हैं। सचिन ने 24 साल के अपने बेमिसाल करियर को 16 नवंबर को अपना 200वां टेस्ट खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed